Surya gochar 2024 : शनि की सूर्य पर शुभ दृष्टि से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

WD Feature Desk

सोमवार, 9 सितम्बर 2024 (16:51 IST)
Shani ki surya par drishti ka fal in hindi: सूर्य के कन्या राशि में गोचर को कन्या संक्रांति कहते हैं। सूर्य देव 16 सितंबर 2024 सोमवार के दिन शाम 07 बजकर 29 मिनट पर कन्या राशि में जब प्रवेश करेंगे तो कुंभ में विराजमान शनि की उन पर शुभ दृष्टि पड़ेगी। शनि की सूर्य पर शुभ दृष्टि से 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आओ जानते हैं कि वे कौनसी 3 राशियां हैं।ALSO READ: Shani Margi : जल्द ही शनि चलेंगे सीधी चाल, इन राशियों के सुधरेंगे हाल, हर कदम पर मिलेगी सफलता
 
1. मिथुन राशि (Mithun Zodiac): आपकी राशि के लिए सूर्य पर शनि की दृष्टि का प्रभाव शुभ रहेगा। इसके चलते आपकी इनकम में वृद्धि होगी। हर कार्य में आपको सफलता मिलेगी खासकर कार्यस्थल पर आ रही सभी रुकावटें दूर हो जाएगी। घर परिवार में सुख, शांति और खुशी का माहौल रहेगा। कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होगा। भूमि, भवन, प्रॉपर्टी खरीदने का योग बनेगा।
 
2. कर्क राशि (Cancer Zodiac): आपकी राशि के लिए शनि की सूर्य पर शुभ दृष्टि बहुत ही लाभकारी और अनुकूल सिद्ध होने वाली है। इस दौरान आपके कामकाज में तेजी आएगी। कारोबार में तगड़ा मुनाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी। आपके कार्य को लेकर आपको सराहना खूब मिलेगी। वेतनवृद्धि के साथ पदोन्नति की प्रबल संभावना है। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही आप अपने आत्मविश्वास के बल पर काफी कुछ हासिल करने में सफल रहेंगे।
ALSO READ: Shani Gochar: 30 वर्षों के बाद समसप्तक योग बनने से इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, सूर्य-शनि की बरसेगी कृपा
3. मीन राशि (Meen Zodiac): शनिदेव की सूर्य पर दृष्टि से आपको आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना प्रबल है। कोर्ट- कचहरी के अटके मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा हैं तो आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी जिसके चलते आपको अपार सफलता मिलेगी। घर परिवार को लेकर आप अपनी जिम्मेदारी पूर्ण कर पाने में सक्षम होंगे। आपका मन प्रसन्न और संतुष्ट रहेगा। आप अपने करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। कारोबारी हैं तो निवेश से लाभ का योग बनेगा। वहीं इस समय आप देश-विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी