अनंत चतुर्दशी 23 सितंबर को, राशि अनुसार मंत्र और बांधें धागा
गणेश चतु से अनंत चतुर्दशी तक गणेशजी की आराधना भक्त करते हैं। अनंत चतुर्दशी के दिन अनंत भगवान का पूजन कर रक्षा के लिए अनंत का डोरा बांधते हैं, इस कामना से कि हम हमेशा सुरक्षित रहें।
जीवन में शुभता के लिए राशि अनुसार बांधें अनंत की डोरी
अनंत चतुर्दशी पर राशि अनुसार अनंत की डोरी बांधने से जीवन में चारों तरफ से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
मेष एवं वृश्चिक राशि वाले : लाल रंग की अनंत (डोरी ) बांधें।
वृषभ, कर्क एवं तुला राशि वाले : सफेद रंग की अनंत (डोरी) बांधें।
मिथुन एवं कन्या राशि वाले : हरे रंग की अनंत (डोरी) बांधें।
सिंह राशि वाले : गुलाबी रंग की अनंत (डोरी) बांधें।
धनु एवं मीन राशि वाले : पीले रंग की अनंत (डोरी) बांधें।
मकर एवं कुंभ राशि वाले : काले रंग की अनंत (डोरी) बांधें।