4 पवित्र उपाय,घर को कलह से बचाए, शांति लाए...

घरों में छोटा-मोटा तनाव तो चलता है लेकिन जब यह हद से ज्यादा बढ़ जाए तो जीवन की शांति चली जाती है। कई बार लोग तनाव, कलह और झगड़ों से तंग आकर गलत कदम भी उठा लेते हैं। कई बार इनकी वजह आपसी समझ नहीं बल्कि घर का वास्तु दोष या अन्य दोष होता है। आइए जानें क्या करें कलहपूर्ण वातावरण से छुटकारा पाने के लिए- आजमाएं बस यह 4 सरल उपाय-




घर के पूजा स्थान पर घी का पंचमुखी दीपक हर मंगलवार जलाएं। कपूर और अष्टगंध की सुगंध प्रतिदिन घर में फैलाएं। 

गुरुवार और रविवार को गुड़ और घी मिलाकर उसे कंडे पर जलाएं, इससे वातावरण सुगंधित होगा।








रात्रि में सोने से पहले पीतल के बर्तन में घी में भीगा हुआ कपूर जला दें। इसे तनावमुक्ति होगी और गहरी नींद आएगी। शरीर को हमेशा साफ-सुथरा बनाए रखें।







 
हफ्ते में 1 बार किसी भी दिन घर में कंडे जलाकर गूगल-कपूर की धूनी देने से गृहकलह शांत होता है।






वेबदुनिया पर पढ़ें