साप्ताहिक राशिफल (19 से 25 सितंबर)

ND

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 3 भाग्यशाली रंग मर्जेंटा
क्रीड़ा व शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। संबंधित क्षेत्रों में नया कीर्तमान स्थापित करने की इच्छा बलवती रहेगी। खुफिया व गुप्तचर मामलों में महत्वपूर्ण सूचना हाथ लग सकती है। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। सधी हुई व नियमित दिनचर्या स्वास्थ्य सुखों को बढ़ाएगी। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। अनावश्यक क्रोध से बचें, पक्षियों को दाना डालें।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग लाल।
इस सप्ताह की शुरूआत से व्यावसायिक परचम लहराने की ख्वाहिश रहेगी। सामाजिक व पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण की ठोस पहल पर अमल हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। धर्म कार्यों के आयोजन होंगे। कार्य क्षेत्र में परिश्रम की नई मिसाल पेश कर आलोचकों को करारा झटका देंगे। पूँजी निवेश व लेन-देन के मामलों में विवाद हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति आगामी समय में अच्छी होगी, धैर्य रखें।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा
सेहत खिली हुई व मुस्कुराती रहेगी। शारीरिक क्षमताओं में इजाफा होगा। बशर्तें प्रसन्नचित रहते हुए संयमित शैली पर अमल करें। सितारे वित्तीय तरक्की के संकेत दे रहे हैं। कहीं से रूका हुआ धन पुनः प्राप्त होगा। व्यापारिक खरीद फरोख्त की लंबी व लाभकारी यात्रा हो सकती है। आपके कार्य व व्यवहार माता-पिता को सुख देने वाले होंगे। किसी पुराने मित्र की मुलाकात से बीते दिनों की यादें ताजा होंगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी।
पारिवारिक जीवन में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। पिता व भाई से अनबन की स्थिति समाप्त होगी। कार्य व व्यवसाय के क्षेत्रों में लगन व योग्यता से कार्य करने का जुनून रहेगा। बाजार की नब्ज टटोल कर लाभ बढ़ाने के पहलुओं पर सख्ती से अमल होगा। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। सेहत के सितारे बुलंद रहेंगे। बशर्ते कार्य व विश्राम चक्र का अतिक्रमण न करें। प्रेम संबंधों की प्रगति कुछ अन्तराल के बाद होगी। तनाव से बचना बेहतर रहेगा।

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग पीला
ND
वित्त, प्रबंधन, कला, अध्यापन, शोध, प्रशासनिक क्षेत्रों में नाम रहेगा। अचानक ही कोई बड़ी सफलता का समाचार मिलेगा। मनोबल उच्च रहेगा। भू-जायदाद के क्रय-विक्रय लाभकारी साबित होंगे। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। कुछ मामलों में एकाएक खर्च बढ़ सकते हैं, अनावश्यक व्यय से बचें। संतान पक्ष की शैक्षिक व वैवाहिक चिंताएँ हो सकती हैं। जो आगामी समय में सामान्य होगी। किसी को अप्रिय शब्द न कहें, यह सेहत व सम्मान के लिए हानिकारक हो सकता है।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग केसरिया
अहम् कार्य योजनाओं को तय समय में पूर्ण करने की चुनौती रहेगी। शिक्षा व निर्माण कार्यों में समायाभाव का एहसास होगा। किन्तु अपनी तत्परता व मुस्तैदी से सफलता का बिगुल बजाएँगे। पत्नी व बच्चों के मध्य प्यार व सहयोग रहेगा। मातृ व पितृ पक्ष से धन लाभ होगा। स्वास्थ्य संदर्भों में गिरावट की आशंका हैं, हल्की कसरत व सात्विक खान-पान का क्रम बनाएँ रखें। लेन-देन के विवाद गहरा सकते है। अनावश्यक क्रोध से बचें। धैर्य व साहस से चलें। धर्म स्थलों में देशी घी व चावल का दान दें।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग रॉयल ब्ल्यू।
स्वास्थ्य खिला हुआ व सुदृढ़ रहेगा। स्वजनों से सहयोग व प्यार मिलेगा। प्रतियोगी व सेवा क्षेत्रों में तरक्की रहेगी। वित्तीय उन्नति के अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे। राजनैतिक व सामाजिक कद ऊँचा उठेगा। किसी जरूरतमंद की मदद के योग्य रहेंगे। सुन्दर, सुशील, जीवनसाथी गृहस्थ जीवन को सँवारेगा। भू-जायदाद के विवादित मुद्दों पर आम सहमति बनेगी। पूँजी निवेश से पहले कम्पनी की वैधता निजी स्तर पर जाँच लें, अन्यथा हानि हो सकती हैं। माथे पर केसर का तिलक लगाएँ।

वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग सुआपंखी
पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे। पिता व भाई से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य शक्ति व जोश से पूर्ण रहेगा। सामाजिक व राजनैतिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। दिमागी शक्ति का प्रयोग सही दिशा में करने में कामयाब रहेंगे। विदेश व निवेश संदर्भों में अचानक ही लाभ होगा। कोई शरारती तत्व नाम बदनाम करने की साजिश रच सकता है। सावधानी रखें। व्यवहारिक ज्ञान में इजाफा होगा। प्रेम संदर्भ में मधुरता कायम रहेगी। भू-जायदाद के विवादों को हल करने में कुछ समय और लग सकता है। किन्तु सार्थक प्रयास आवश्यक ही सफल होंगे। धर्म कार्यों के योग रहेंगे।

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी।
ND
व्यावसायिक शिक्षा व कारोबार के क्षेत्र में व्यापक उन्नति होगी। आय बढ़ाने के खास उपाय में निर्णय हो सकते है। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। पारिवारिक जीवन में कोई शुभ कार्य अचानक ही सफल होंगे। वाहन खरीदने व मकान के पुर्ननिर्माण की तमन्ना पूर्ण होगी। प्रेम संदर्भ में तनाव उभर सकते है। क्रोध व तामसिक आहारों के सेवन से बचें। प्रतियोगी सफलताओं हेतु तुलनात्मक अध्ययन मन से करना होगा। सप्ताह के मध्य में किसी निकट रिश्ते में सेहत की चिताएँ हो सकती हैं। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग सफेद
इस सप्ताह किसी शैक्षिक व व्यावसायिक प्रतिद्वन्दी को मात देने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। भौतिक साधनों को जुटाने में धीरे-धीरे कामयाबी मिलेगी। सेहत के लिहाज से यह समय अच्छा रहेगा। किन्तु संयमित दिनचर्या के क्रम को न तोड़ें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में मिलजुल कर चलने के प्रयासों की सराहना होगी। भू-जायदाद में तीसरा पक्ष दावेदारी पेश कर परेशानी दे सकता है, इसलिए खरीदने से पहले उसकी वैधता को जाँच लें।

कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग भूरा
इस सप्ताह आर्थिक कामयाबी के रास्तें खुलेंगे। अचानक ही कोई लाभ होगा। सेवा क्षेत्रों में भाग दौड़ बढ़ सकती है। दूरस्थ स्थानान्तरण के साथ ही पदभार व जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। संतान पक्ष को वैवाहिक सूत्रों मे बाँधने की आकांक्षा पूर्ण होगी। सामाजिक सरोकार के कार्य पूर्ण करने के प्रयासों की सराहना होगी। लंबे वक्त से रूके हुए कार्य पूर्ण होने में थोड़ा समय और लग सकता है। सेहत नर्म होने की आशंका है। स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग ऑरेंज
स्वजनों का सानिध्य व प्यार प्राप्त होगा। किसी करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। शिक्षा व संस्कारों को उच्च बनाने की मुहिम में भागीदारी रहेगी। निवेश व विदेश संदर्भ में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ रूकावटों के बाद प्रगति होगी। किसी खास निर्णय में माता-पिता की सलाह लाभकारी हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें। भू-जायदाद के अदालती मामलों में भागदौड़ बढ़ सकती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें