साप्ताहिक राशिफल (28 से 4 दिसंबर 2010)

WD

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 1 भाग्यशाली रंग हल्का लाल
कार्य व व्यवसाय सें संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा। उत्कृष्ट कार्य से सप्ताहांत तक सम्मानित हो सकते हैं। आपके बात कहने का तजुर्बा व्यापारिक संबंधों को बढ़ाएगा। कुछ मामलों में धन अधिक व्यय होगा। प्रेम संबंधों में आपसी विवादों की आशंका है। अनावश्यक प्रतिक्रिया से बचें। अचानक ही तीर्थ स्थानों की यात्रा हो सकती है। पक्षियों को दाना डालें।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग नेवी ब्ल्यू।
पारिवारिक जीवन उन्नति की ओर दौड़ेगा। पहले के मुकाबले अधिक प्रगति होगी। रूके कार्य पूर्ण होने से चेहरे में रौनक आएगी। नन्हें मेहमान के आगमन से मन प्रफुल्लित रहेगा। सकारात्मक सोच का विकास होगा। निवेश व विदेश मामलों में लाभ के योग रहेंगे। कोई नजदीकी व्यापारी साझेदारी के विवादों को बढ़ा सकता हैं, जिसे आप जल्द ही अपने विवेक से सुलझा लेंगे। किसी गरीब कन्या की शादी में गहने व कपड़ों का दान दें।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग गुलाबी
इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग विद्यमान रहेंगे। रिश्ते हेतु चर्चा पहले से अधिक प्रभावी एवं गर्म रहेगी। अर्थ संदर्भों में किस्मत चमकेगी, कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। माता-पिता का प्यार व सहयोग मिलेगा। चर्म व नेत्र पीड़ाएँ हैं तो वह समाप्त होंगी। बशर्ते हल्की कसरत व संतुलित आहारों से किनारा न करें। जमीन जायदाद के कानूनी दस्तावेजों को लेकर भागदौड़ बढ़ सकती है। पक्षियों को दाना डालें।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली सुनहरा।
कार्य व व्यापार में भाग्योदय होगा। लाभप्रदता बढ़ाने के उपायों पर तेजी से अमल होगा। माता-पिता व अपनों का स्नेह रहेगा। स्वास्थ्य खिला हुआ व मुस्कुराता रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद समाप्त होंगे। धर्म कार्यों की बेला दस्तक देगी। मकान व दुकान खरीदते वक्त कहीं चूक होने की आशंका है, कानूनी पहलुओं को जाँच व परख लें। विरोधी पक्ष नाम खराब करने की साजिश रच सकते हैं। सावधानी अपेक्षित रहेगी।

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग सफेद
ND
सरकारी व निजी इकाइयों में रोजगार की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। नेतृत्व व प्रबंधन की क्षमताएँ उम्दा रहेगी। संयमित दिनचर्या से सेहत संदर्भ में आरोग्यता की बयार बहेगी। यदि कोई पीड़ा तो वह जल्द ही समाप्त होगी। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बिठाने के प्रयास तेज रहेंगे। रूके हुए कार्यों को पूर्ण करने में अभी और वक्त लग सकता है। स्थानीय व लंबी यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। पक्षियों को दाना डालें।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग बैंगनी
कार्य व व्यापार की सफलता से हौसलें बुलंद रहेंगे। व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने की रूचि रहेगी। सप्ताह के द्वितीय भाग में बच्चों की सफलता के समाचार प्राप्त होंगे। आधुनिक सुख के साधनों में इजाफा होगा। प्रेयसी के साथ मधुर व रोचक वार्ता छिड़ सकती है। अचानक ही धर्म यात्रा के योग रहेंगे। पूँजी निवेश व विदेश संदर्भ में तनाव हो सकते है। कटु शब्द व अनावश्यक विवादों से बचें। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएँ।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हल्का हरा
इस सप्ताह व्यावसायिक प्रगति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पादित होगी। उन्नत सेवाओं के अवसर प्राप्त होंगे। वित्तीय स्थिति मजबूती के संकेत देगी। बशर्ते संबंधित पहलुओं को नजर अंदाज न करें। दाम्पत्य जीवन प्रसन्नता से परिपूर्ण रहेगा। धार्मिक आयोजनों में उदारता से धन खर्च होगा। प्रेम प्रकरणों में मधुरता रहेगी। पूँजी निवेश व जायदाद के मामलों में सतर्कता से कदम बढ़ाना होगा। अन्यथा हानि हो सकती है। माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाएँ।

वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग गुलाबी
ND
फिल्म, कला, साहित्य व प्रबंध के क्षेत्रों में प्रगति की ओर दौडेंगे। आपके आचार-विचार से उच्च तबके का अधिकारी प्रभावित होगा। सप्ताह के मध्य भाग से ही रिश्तों में सकारात्मक संकेत प्राप्त होंगे। पिछले दिनों से चल रहा मनमुटाव समाप्त होगा। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। आय और खर्च को संतुलित करने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। अचानक ही कोई धार्मिक कार्य सम्पन्न होंगे। माता-पिता प्रसन्न रहेंगे।

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग बादामी
आय के स्रोतों से इच्छित लाभ प्राप्त होगा। व्यापारिक गतिविधियों को गति देने की मुहिम तेज होगी। भौतिक सुविधाओं से गृहस्थी को सजाने में सफल रहेंगे। अतिरिक्त नकदी जुटाने में कुछ हद तक सफलता मिलेगी। लेन-देन के विवाद हल होंगे। प्रेम संबंधों में अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। यात्रा के दौरान किसी सहयात्री से न उलझें। यह समय स्वजनों से हिलमिल कर चलने का है।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग हरा
इस सप्ताह व्यावसायिक संदर्भों में कुछ दिक्कतों के बावजूद भी लाभप्रदता बनी रहेगी। किसी संस्था के मध्य कारोबार बढ़ाने के द्विपक्षीय समझौते हो सकते हैं। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। निजी रिश्तों में नजदीकियाँ बढ़ेंगी आपसी मतभेदों को कम करने में काफी हद तक सफलता मिलेगी। कीमती सामान के गुम होने की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य संदर्भों में लापरवाही से बचें। पक्षियों को दाना डालें।

कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग नीला
स्वास्थ्य खिला हुआ व सुखद रहेगा। संयमित दिनचर्या व हल्की कसरत से सेहत मुस्कुराती रहेगी। कार्य क्षेत्र में निर्णय लेने की क्षमताओं में वृद्धि होगी। पूँजी निवेश व विदेश संदर्भ में लाभ के योग विद्यमान रहेंगे। सप्ताह के मध्य भाग में जीवन साथी से मतभेद उभर सकते हैं, उत्तेजित होने से बचें। धन मामलों में जारी उठा-पटक नियंत्रित होगी। स्वजनों से छोटी-छोटी बातों में गुस्सा न करे, धर्म स्थलों में देशी घी व चावल का दान दें।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग सफेद
क्रीड़ा व लेखन प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धी को पिछले पायदान में धकेलने में सफल रहेंगे। व्यापारिक मामलों में किस्मत साथ देगी। पारिवारिक सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति उभर सकती है। संबंधित मामलों का ध्यान रखना होगा। आर्थिक व धार्मिक यात्रा के लाभकारी योग रहेंगे। प्रकृति के मनोरम दृश्यों को देखने के अवसर रहेंगे। बौद्धिक क्षमताओं की वृद्धि हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

वेबदुनिया पर पढ़ें