1 अगस्त 2019 का राशिफल और उपाय

दैनिक राशिफल : क्या कहते हैं आज आपके सितारे... 

मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा तथा चिंता बनी रहेगी। कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने में असमंजस रहेगा। भाइयों से किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। बातों को न बढ़ाएं, क्योंकि भाइयों से विवाद अधिक बढ़ सकता है। माता का भाग्य बहुत शुभ है। माता के आशीर्वाद से आपको स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। संतान पक्ष को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आपको त्वचा से संबंधित रोग हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उनको पेट संबंधी रोग हो सकता है। ससुराल में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। मन में उत्साह बना रहेगा। कार्य करने में आत्मविश्वास बनेगा। किसी भी परिस्थिति में निर्णय लेने में ऊर्जा भरपूर रहेगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग हैं। भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता का आशीर्वाद बना रहेगा। संतान पक्ष से संबंधित कार्य सामान्य रहेंगे। आपको यौन संबंधी रोग हो सकते हैं। जीवनसाथी की धार्मिक भावना रहेगी। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय :'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव असमंजस बना रहेगा। निर्णय लेने में अस्थिरता बनी रहेगी। एकाग्रता की कमी महसूस करेंगे। परिवार में किसी बात से तनाव बना रहेगा। भाइयों से विवाद हो सकता है। माता का आशीर्वाद बना रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मामा पक्ष का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। पेट संबंधी विकार आपको हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आएगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा आत्मविश्वास बढ़ेगा। दिमाग अधिक सक्रिय रहेगा। सभी परिस्थितियों में सही निर्णय कर पाएंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता का आप पर अधिक स्नेह रहेगा। स्थायी संपत्ति से संबंधित योग बनते हैं। संतान के लिए शुभ समय है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित रोग हो सकता है। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सामंजस्य बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आय के साधन मजबूत होंगे।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : 'जपें ॐ घृणि: सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ नहीं है। मन में अनजाना-सा भय बना रहेगा। भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद बने रहेंगे। किसी प्रकार का बड़ा खर्च हो सकता है जिससे आप आर्थिक रूप से परेशान होंगे। माता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। माता के भाग्य से स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। संतान पक्ष को लेकर चिंतित रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय कर सकते हैं। जीवनसाथी को हड्डियों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। ससुराल में किसी का स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी। धन संबंधी परेशानी रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा आत्मविश्वास बना रहेगा। भाइयों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। माता के आशीर्वाद से स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। संतान पक्ष से संबंधित कार्य होंगे। इससे आपको प्रसन्नता बनी रहेगी। जीवनसाथी की उचित सलाह से आपके कार्य पूर्ण होंगे। ससुराल में मधुर संबंध बने रहेंगे। भाग्य अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। व्यापार संबंधी यात्रा से सफलता प्राप्त होगी। कानून संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन सामान्य है। मन में अस्थिरता बनी रहेगी तथा तनाव बना रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता को हड्डी संबंधी रोग हो सकता है। संतान से संबंधित परेशानी रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पेट संबंधी विकार हो सकता है। जीवनसाथी को क्रोध अधिक आएगा। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है। भाग्य से संबंधित परेशानी रहेगी। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी। गुप्त शत्रुओं से परेशान रहेंगे।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा आत्मविश्वास बना रहेगा। परिवार में सहयोग प्राप्त होगा। भाइयों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता का आशीर्वाद बना रहेगा। स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। संतान संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी से प्रेमपूर्ण व्यवहार बनेगा। भाग्य अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। कानूनी संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ नहीं है। मन में असंतोष बना रहेगा। व्यर्थ के चिंताजनक विचार मन में आते रहेंगे। सिर से संबंधित रोग हो सकता है। घर में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। संतान और आपके विचार किसी विषय पर अलग होने से मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी की बातों का सम्मान करें एवं उनकी सलाह मानें, आपको लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष की व्यर्थ निंदा न करें। इससे जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। धन आगमन में रुकावट आने के योग हैं।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ अं अंगारकाय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन बहुत शुभ है। आज माता का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें। माता के भाग्य से आपको सुख-संपत्ति एवं धन का लाभ प्राप्त होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य होने के योग हैं। संतान के कहीं बाहर जाने के योग हैं। पिताजी का सहयोग प्राप्त होगा। पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जीवनसाथी का आप पर प्रभाव रहेगा अत: व्यर्थ का विवाद न करें। जीवनसाथी के भाग्य से धन का लाभ प्राप्त होगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ शुं शुक्राय नम: '
 
आज का भविष्य : आज का दिन सामान्य है। आज मन में व्यर्थ की चिंता रहेगी। मन में अस्थिरता रहेगी तथा निर्णय लेने में असमंजस बना रहेगा। संतान का समय बहुत प्रभावशाली है अत: संतान की सलाह मानें एवं विवाद न करें। गुप्त शत्रुओं का प्रभाव रहेगा तथा स्वास्थ्य में भी परेशानी रहेगी। जीवनसाथी एवं संतान की सलाह मानें, आपको लाभ प्राप्त होगा। तनाव के कारण ससुराल में भी व्यर्थ विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें एवं संयम से काम लें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ अं अंगारकाय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। आज आप बहुत प्रभावशाली रहेंगे। छोटे भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता की सलाह मानें, आपको लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी से आपके मधुर संबंध बने रहेंगे। एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ कहीं भ्रमण पर जा सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। किसी प्रकार की महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है।
 
[email protected]

ALSO READ: छछूंदर के घर में आने के 6 फायदे, 5 नुकसान और उसे भगाने के 3 उपाय

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी