10 नवंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

पं. उमेश दीक्षित

सोमवार, 10 नवंबर 2014 (00:08 IST)
सोमवार, 10 नवंबर 2014 :
 
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 
 
मेष- मेहनत का फल मिलेगा। कार्यों की रुकावटें दूर होंगी। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। जमीन के कार्यों से लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को बिल्वपत्र चढ़ाएं।


 
वृषभ- आय के साधन सुगम होंगे। राज्याधिकारी सहयोग करेंगे। अग्नि के कार्यों से दूर रहें। निवेश शुभ फल देगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
 
मिथुन- अचानक उन्नति के द्वार खुल सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल व गुड़ का दान करें।
 
कर्क- मनोनुकूल कार्य न होने से क्षोभ रहेगा। विवाद न करें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
सिंह- भागदौड़ अधिक होगी। लाभ के रास्ते खुलेंगे। रुका हुआ धन प्रयास करने पर वापस आ सकता है। शुभ समय।
 
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
 
कन्या- धनलाभ होगा। परिश्रम ‍अधिक होगा। परिणाम मनोनुकूल नहीं होंगे। अस्वस्थता रह सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
 
तुला- आनंदोत्सव में हिस्सा लेंगे। परिश्रम का फल शुभ रहेगा। धार्मिक यात्रा संभव है। व्यापार-निवेश लाभदायक रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को बिल्वपत्र चढ़ाएं।
 
वृश्चिक- लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
धनु- उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। भाग्योन्नति हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मिष्ठान्न खिलाएं। 
 
मकर- जमीन-जायदाद के कार्यों की बाधा दूर होगी। बड़े सौदों से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
 
कुंभ- पकवान-मिष्ठान्न का आनंद मिलेगा। लाभ प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
 
मीन- व्यर्थ परिश्रम होगा। हानि-दुर्घटना के योग हैं। विवाद न करें। जोखिम-जमानत के कार्यों को टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें