24 अक्टूबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। बदनामी मिल सकती है। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। निवेश-नौकरी लाभदायक रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।
वृषभ- शत्रु शांत रहेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। धन की प्राप्ति सुगम होगी।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
मिथुन- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। पुराने मित्र मदद को आगे आएंगे।
कल्याणकारी उपाय- निर्धन बच्चों की सहायता करें।
कर्क- मनमाफिक कार्य न होने से क्लेश होगा। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। जोखिम न उठाएं। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
सिंह- परिश्रम का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
कन्या- आय के साधन सुगमता से मिलेंगे। इनाम-प्रमोशन मिल सकते हैं। कोई बड़ा कार्य संपन्न होगा।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सेवा करें।
तुला- कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास करें। विद्यार्थी सफल होंगे। धन प्राप्ति होगी।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को दान दें।
वृश्चिक- प्रयास विफल होंगे। आर्थिक दृष्टि से कठिन समय है। विवाद न करें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान दें।
धनु- रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिल सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। हर ओर से सहायता मिलेगी।
कल्याणकारी उपाय- निर्धन बच्चों की सहायता करें।
मकर- कोशिश अधिक, फल कम मिलेगा। धन प्राप्ति के लिए अधिक प्रयास करना होंगे। निवेशादि शुभ फल देंगे।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
कुंभ- आय के साधनों में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। धन संचय हो सकता है। व्यर्थ खर्च पर नियंत्रण रखें।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
मीन- आय के साधनों में रुकावट होगी। वाद-विवाद में न पड़ें। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। अप्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।