25 सितंबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

पं. उमेश दीक्षित

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2015 (00:14 IST)
आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...


 
मेष- निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। नई योजना लागू होगी। तनाव तथा चिंता रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना का वितरण करें।
 
 



वृषभ- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भागदौड़ रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। कार्यसिद्धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- अशक्तों की सहायता करें।
 
 



मिथुन- वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। झंझटों में न पड़ें। भागदौड़ अधिक होगी। चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 



कर्क- गृहस्‍थ सुख मिलेगा। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे। कार्य की रुकावटें दूर होंगी। कुसंगति से बचें। धनागम होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना खिलाएं।
 
 



सिंह- अस्वस्थता रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 



कन्या- प्रमाद रहेगा। यात्रा-निवेश मनोनुकूल रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 
 



तुला- विवाद से बचें। तनाव रहेगा। परिश्रम अधिक होगा। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 



वृश्चिक- प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें।
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धन विद्यार्थियों की सहायता करें।
 
 



धनु- चिंता, तनाव तथा अस्वस्थता हावी रहेंगे, जोखिम न लें। निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
 
 



मकर- यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बेरोजगारी दूर होगी। कुसंगति से हानि होगी। विरोध होगा। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 



कुंभ- जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद न करें। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता हावी रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 



मीन- रुका हुआ धन मिलेगा, प्रयास करें। यात्रा-निवेश लाभ देंगे। प्रमाद न करें। कुसंगति से हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धन व्यक्तियों की सहायता करें।

 

वेबदुनिया पर पढ़ें