5 सितंबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। निवेशादि से लाभ होगा। भागदौड़ अधिक होगी। शत्रु परास्त होंगे।
कल्याणकारी उपाय- रक्त वर्ण के वस्त्र दान करें।
वृषभ- व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। कार्यसिद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
मिथुन- चोरी-चोट आदि से हानि संभव है। झंझटों से दूर रहें। जल्दबाजी नुकसान देगी। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्त्र अपंगों को दान करें।
कर्क- बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
सिंह- अस्वस्थता हावी रहेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कार्यसिद्धि होगी। तनाव रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- बड़ों की सेवा करें।
कन्या- घर में तनाव रहेगा। हानि संभव है। तीर्थयात्रा संभव है। व्यवसाय सफल रहेगा। चोट आदि से बचें।
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
तुला- वाहन-मशीनरी-अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। झंझटों से दूर रहें। दुष्टजन हानि पहुंचाएंगे।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
वृश्चिक- अज्ञात भय सताएगा। अस्वस्थता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहरी सहयोग से कार्य होंगे।
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
धनु- संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। आय के साधन मिलेंगे। बेरोजगारी दूर हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
मकर- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
कुंभ- झंझटों से दूर रहें। दुखपूर्ण समाचार मिल सकता है। अस्वस्थता रहेगी। प्रयास बेकार सिद्ध होंगे, धैर्य रखें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
मीन- पुराना रोग उभर सकता है। धनलाभ होगा। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। संतान की चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों में मिष्ठान्न बांटें।