7 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय

मेष राशि
 
आज का राशिफल- आज का दिन शुभ है। मन में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार में आपका प्रभाव अच्छा रहेगा। वर्तमान में माता से लगाव अधिक रहेगा। माता का भी आप पर अधिक स्नेह एवं आशीर्वाद रहेगा। पिता का आशीर्वाद एवं सहयोग आपके कार्यक्षेत्र में पूर्णरूप से रहेगा।
 
उपाय मंत्र- 'ॐ हं हनुमते नम:'।
 
वृषभ राशि
 
आज का राशिफल- आज का दिन सामान्य है। शरीर में शक्ति की कमी महसूस करेंगे। अपने कार्य को आत्मविश्वास के साथ करें, परंतु सावधानी भी रखें। किसी कार्य में एकाग्रता की कमी से गलती हो सकती है। शरीर में शीत का प्रभाव बढ़ सकता है।
 
उपाय मंत्र- 'ॐ ह्रीं महालक्ष्म्यै नम:'।
 
मिथुन राशि
 
आज का राशिफल- आज का दिन शुभ है। मन में उत्साह एवं आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। प्रभावपूर्ण वाणी रहेगी। धन के आगमन के योग हैं। मामा पक्ष से भी लाभ मिलने की संभावना है। लोगों के बीच लीडरशिप करने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी कुछ शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
 
उपाय मंत्र- 'ॐ गं गणपतये नम:'।
 
कर्क राशि
 
आज का राशिफल- आज का दिन सामान्य है। मन में असमंजस बना रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अतिक्रोध से बचें। परिस्थिति अपने अनुकूल न होने पर भी संयम रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें, विवाद की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी से भी सामंजस्य बनाकर रखें। एक-दूसरे का सम्मान करें।
 
उपाय मंत्र- 'ॐ सों सोमाय नम:'।
 
सिंह राशि
 
आज का राशिफल- आज का दिन शुभ है। कानूनी मामले सुलझने की संभावना है। बाहर की यात्रा का भी योग बनता है। पूर्व में किए हुए निवेश से भी लाभ मिल सकता है। अचानक से धन प्राप्ति के भी योग बनते हैं। स्थायी संपत्ति में भी वृद्धि होने के योग बनते हैं।
 
उपाय मंत्र- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:'।
 
कन्या राशि
 
आज का राशिफल- आज का दिन सामान्य है। पिता के द्वारा व्यापार में सहयोग प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ अस्थिरता के योग बनते हैं। वाणी में संयम रखें। धन अधिक खर्च होने भी के योग बनते हैं।
 
उपाय मंत्र- 'ॐ नीलांजनाय नम:'।
 
तुला राशि
 
आज का राशिफल- आज का दिन शुभ है। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। एकाग्रता बढ़ेगी। कार्य के प्रति गंभीरता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। दिमाग अधिक सक्रिय रहेगा। अन्य दिनों की अपेक्षा आज अधिक कार्य कर पाएंगे। आय के साधन बढ़ेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।
 
उपाय मंत्र- 'ॐ शुं शुक्राय नम:'।
 
वृश्चिक राशि
 
आज का राशिफल- आज का दिन सामान्य है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। माता का ध्यान अधिक रखेंगे। माता का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्त्री जाति का कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। पत्नी को किसी कार्यवश कुछ दिनों के लिए मायके जाना पड़ सकता है।
 
उपाय मंत्र- 'ॐ हं हनुमते नम:'।
 
धनु राशि
 
आज का राशिफल- आज का दिन शुभ है। मन में एकाग्रता की वृद्धि होगी। धन की स्थिति और मजबूत होगी। धार्मिक यात्रा के योग बनते हैं। वर्तमान में जीवनसाथी का प्रभाव अधिक रहेगा। जीवनसाथी के विचारों से भिन्नता भी रहेगी, परंतु सामंजस्य बनाए रखें। आपकी भाग्योन्नति में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग रहेगा।
 
उपाय मंत्र- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:'।
 
मकर राशि
 
आज का राशिफल- आज का दिन शुभ नहीं है। आंखों पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। गुप्त रोग से संबंधित शिकायत हो सकती है। जीवनसाथी का क्रोध बढ़ा रह सकता है। उन्हें त्वचा या श्वसन संबंधित रोग हो सकता है। अधिक क्रोध न करें। वाणी पर संयम रखें, विवाद बढ़ सकता है। कानूनी कार्यों में रुकावट आ सकती है। व्यर्थ का धन अपव्यय होने के योग बनते हैं।
 
उपाय मंत्र- 'ॐ नम:' शिवाय।
 
कुंभ राशि
 
आज का राशिफल- आज का दिन शुभ है। मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्यक्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है। संतान से संबंधित शुभ समय है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा। स्थायी संपत्ति से लाभ मिलेगा। धन की आय के अच्छे अवसर उपस्थित होंगे।
 
उपाय मंत्र- 'ॐ शुं शुक्राय नम:'।
 
मीन राशि
 
आज का राशिफल- आज का दिन सामान्य है। महत्वपूर्ण यात्रा होने के योग बनते हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धन खर्च होगा। माता का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। आपके द्वारा, संतान पक्ष से संबंधित कोई महत्वपूर्ण विषय पर धन खर्च किया जाएगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
 
उपाय मंत्र- 'ॐ सों सोमाय नम:'।
 
ALSO READ: भविष्यफल : जानिए, इस सप्ताह किस राशि के चमक रहे हैं सितारे

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी