बुध ग्रह के मार्गी होने से 5 राशियों को नौकरी में मिलेगी सफलता

WD Feature Desk

बुधवार, 3 जनवरी 2024 (12:23 IST)
Margi budh 2024 in hindi: बुध ग्रह के वक्री से मार्गी होने पर कुछ राशियों को राहत मिलती है और कुछ के भाग्य खुल जाते हैं। 02 जनवरी 2024 की सुबह 08 बजकर 06 मिनट पर बुध ग्रह वृश्चिक राशि में मार्गी हो गए हैं। बुध के मार्गी होने से 4 राशियों को नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
वृषभ राशि | Taurus : बुध ग्रह आपकी राशि के सप्तम में मार्गी गोचर हो रहा है। आपका दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। साझेदारी के व्यापार में उन्नति करेंगे। नौकरीपेशा के लिए भी यह समय अनुकूल है। आपको सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। मार्गी बुध आपको भी गलतफहमियों और विवादों से राहत प्रदान करेंगे।
 
सिंह राशि | Leo sun sign : बुध आपकी राशि के चतुर्थ भाव में मार्गी गोचर हो रहा है। कोई संपत्ति या कोई वाहन खरीदने का योग बन रहा है। नौकरीपेशा हैं तो में वेतनवृद्धि के साथ प्रमोशन के योग बनेंगे। घर-परिवार खुशियों से भर जाएगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक विवादों का समाधान होगा।
मकर राशि | Capricorn : बुध आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर हो रहा है। बुध का यह गोचर आपके लिए शुभ है लाभ होगा। आपको अचानक ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में उन्नति के योग हैं। बस आपको सेहत पर ध्यान देना होगा।
 
कुंभ राशि | Aquarius : आपकी राशि के दशम भाव में बुध का मार्गी मार्गी गोचर हो रहा है। राजनीतिक, तकनीकी और संचार और कार्यकारी पद पर कार्यरत जातकों के लिए यह समय शुभ है। करियर नौकरी या व्यापार में नए अवसार प्राप्त होंगे।
 
मीन राशि | Pisces : आपकी राशि के नवम भाव में बुध का गोचर हो रहा है। यह गोचर लाभदायक रहेगा। कोई धार्मिक समारोह संपन्न होगा या तीर्थ यात्रा पर जाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा और अचानक से धन लाभ के योग भी बनेंगे। दांपत्य जीवन की समस्याओं का अंत होगा। करियर या नौकरी में आगे बढ़ाने के कई अच्छे मौके मिलेंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी