Makar Rashi 2022 : मकर राशि का कैसा रहेगा मार्च 2022 का भविष्यफल

शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (17:48 IST)
Capricorn March Monthly Horoscope 2022: मकर राशि के जातकों के लिए मार्च माह क्या लेकर आया है। धन, समृद्धि, करियर, नौकरी, व्यापार और परिवार में कैसे रहेंगे हालात। आओ जानते हैं मकर राशि का (Makar Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi) मासिक राफिशल।
 
 
मकर राशि मार्च माह राशिफल 2022 ( Capricorn Horoscope March 2022 ):-
 
1. परिवार : इस माह परिवार में मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम होने की संभावना है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर में खुशी का समाचार मिलेगा। घर के किसी काम से बाहर जाना की संभावना है। अपने पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
 
2. व्यापार : कारोबारी हैं तो आर्थिक मामलों में संयम से काम लेने की आवश्यकता है। प्रतिद्वंद्वियों से नुकसान हो सकता है। हालांकि पूर्व में किए गए निवेश का लाभ मिलेगा। 
 
3. नौकरी : नौकरीपेशा हैं तो इस माह काम का बोझ ज्यादा रहेगा और आप पर दिमागी प्रेशर भी रहेगा। हालांकि आपको धैर्य से काम लेकर काम को समय पर निपटाना होगा। जिस कारण सभी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।
 
4. छात्र करियर : यदि आप स्कूली छात्र हैं तो इस समय आपको पढ़ाई और परीक्षा पर ही फोकस रखना होगा। कॉलेज के छात्र हैं तो आपके लिए भी यह समय चुनौतीभरा है। आपको किसी का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सतर्क रहने की जरूरत है।
 
5. विवाह : विवाहित हैं तो इस माह जीवनसाथी के साथ अच्छी बनेगी और आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं। अविवाहित हैं तो आपका रिश्ता पक्का हो सकता है। किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो इस माह रिलेशन मजबूत होगा। प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी।
 
6. सेहत : सेहत की दृष्‍टि से यह माह सामान्य है। हालांकि दुर्घटना या मोच की संभावना जरूर है। अत: फिजिकल एक्टिविटी, वाहन चलाने और उठने-बैठने पर सतर्क रहें। शुगर है तो इस माह सावधान रहें। मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रह सकती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी