14 नवंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

पं. उमेश दीक्षित

शुक्रवार, 14 नवंबर 2014 (00:06 IST)
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 
 


 
मेष- वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। जोखिम न उठाएं। परिश्रम व्यर्थ जाएगा। विवादित कार्य न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


 



वृषभ- उन्नति के मार्ग मिलेंगे। बाहरी सहायता से कार्य पूर्ण होंगे। निवेशादि लाभ देंगे। रोजगार मिल सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
 
 


 


मिथुन- धनलाभ होगा। स्त्री वर्ग की सहायता से कार्य होंगे। मेहनत अधिक होगी। उत्साह से कार्य करें, लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
 
 

 


कर्क- अचानक भाग्योन्नति हो सकती है। निवेश शुभ रहेगा। अवसर का लाभ उठाएं। प्रयास करें। विद्यार्थी सफल होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- बड़ों का आशीर्वाद लें।
 
 


 


सिंह- चोट-चोरी आदि से हानि के योग हैं। जोखिम न उठाएं। व्यर्थ झगड़ों में न पड़ें। सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुओं का दान करें। 
 
 


 


कन्या- प्रयास करने पर रुका हुआ धन वापस आ सकता है। नौकरी-निवेश से लाभ होगा। वरिष्ठ व्यक्ति मदद करेंगे। 
 
कल्याणकारी उपाय- बालकों को मीठा बांटें।
 
 


 


तुला- यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय, निवेश से लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
 
 


 



वृश्चिक- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए कार्यों से लाभ होगा। कार्यपद्धति सुधरेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धनों को अन्न-वस्त्र दान दें।
 
 


 


धनु- मेहनत व्यर्थ जाएगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। हानि-दुर्घटना के योग हैं। विवाद में न पड़ें। अशुभ समय।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


 


मकर- प्रेम-प्रसंग अनुकूल होंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। योजनाएं लाभ देंगी। नौकरी-निवेश लाभकारी रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को नैवेद्य चढ़ाएं।
 
 


 


कुंभ- कार्य की रुकावट दूर होकर लाभ की स्‍थिति बनेगी। निवेश लाभ देगा। प्रमाद न कर कार्य करें, लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
 
 


 



मीन- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। भाग्य अनुकूल है। परिश्रम का लाभ मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।


 

वेबदुनिया पर पढ़ें