7 सितंबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...
मेष- प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। परिश्रम अधिक होगा।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का वितरण करें।
वृषभ- शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। घर की चिंता रहेगी। यात्रा होगी।
कल्याणकारी उपाय- मछलियों को दाना डालें।
मिथुन- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। शत्रु शांत रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- चींटियों को आटा-शकर डालें।
कर्क- उत्तेजना पर बात बिगड़ेगी। खर्च बढ़ेंगे। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है। तनाव व चिंता रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
सिंह- मस्तिष्क पीड़ा रह सकती है। यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली होगी। निवेशादि शुभ रहेगा। भागदौड़ रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
कन्या- तनाव तथा अशांति रहेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। दुर्घटनादि से बचें।
कल्याणकारी उपाय- चींटी को मीठा डालें।
तुला- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ के साधन बढ़ेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें, लाभ देगा।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
वृश्चिक- अन्यमनस्कता रहेगी। चोट-चोरी-विवाद आदि से हानि संभव है। प्रयास बेकार सिद्ध होंगे। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
धनु- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। निवेशादि लाभ देंगे। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात होगी।
कल्याणकारी उपाय- कुत्ते को खाना दें।
मकर- संपत्ति की खरीद-फरोख्त होगी। बेरोजगारी दूर होगी। प्रयास करें। निवेश शुभ रहेगा। हानि-दुर्घटना की आशंका है।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मिष्ठान्न वितरण करें।
कुंभ- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मिष्ठान्न बांटें।
मीन- झंझटों में न पड़ें। दु:खपूर्ण समाचार मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्त्र दान करें।