दिसंबर राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि तक जानिए किसके जीवन में होगा चमत्कार, पढ़ें हर राशि का हाल

गुरुवार, 2 दिसंबर 2021 (11:17 IST)
December mah ka masik rashifal 2021: वर्ष का अंतिम माह दिसंबर प्रारंभ हो चुका है। ऐसे में सभी अपना अपना मासिक राशिफल जानना चाहेंगे। मेष से लेकर मीन राशि तक कैसा रहेगा भविष्यफल। आओ जानते हैं 4 ग्रहों के राशि परिवर्तन और ग्रह गोचर के आधार पर यहां पर संक्षिप्त में कुछ खास बातें।
 
 
दिसंबर 2021 : क्या होगा 12 राशियों पर असर ( December monthly horoscope 2021 )।
 
1. मेष : यह माह आपके लिए अति उत्तम है। नौकरी और करियर में सफलता मिलेगी। यशपूर्ण कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। धन लाभ होगा और भूमि, भवन, वाहन आदि का सुख मिलेगा। बस आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा अन्यथा अच्छे समय का लाभ नहीं मिलेगा। इस माह आपको अपने क्रोध पर भी काबू रखना होगा।
ALSO READ: दिसंबर 2021 : साल का अंतिम महीना शुरू, 12 राशियों वाले ये उपाय करें जरूर
2. वृषभ : आपकी राशि के लिए यह माह बहुत ही अच्छा रहेगा। इस माह सभी तरह की समस्याओं का अंत होगा। भवन, भूमि और वाहन का सुख मिलेगा। आर्थिक रूप से यह माह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। पारिवारिक सुख में थोड़ी बहुत कमी आएगी। आप अनावश्यक चिंता से घिरे रहेंगे। जरूरत इस बात की है कि आप सभी तरह की चिंताएं छोड़कर इस अच्छे समय का लाभ उठाएं।
 
3. मिथुन : यह माह आपके लिए अच्छा है। कारोबारियों को लाभ होगा और नौकरीपेशा के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सेहत ठीक रहेगी और मानसिक स्वास्थ भी अच्छा रहेगा। परिवार के प्रति जिम्मेदार बने और उनकी भावनाओं की कद्र करें। आपको इस बात की जरूरत है कि आप समझदारी से काम लेकर कार्य पर ही फोकस करें।
 
4. कर्क : इस माह आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में किसी से खटपट हो सकती है। खर्चे बढ़ जाएंगे। सेहत की दृष्टि से यह माह आपके लिए ठीक नहीं है। आपको इस बात की जरूरत है कि आप खानपान पर ध्यान दें और अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। अन्यथा आपके लिए यह माह दु:खदायी सिद्ध हो सकता है।
ALSO READ: दिसंबर 2021 : नए माह के ग्रह परिवर्तन पर एक नज़र
5. सिंह : आपके लिए यह माह भाग्य खोल देगा। नौकरी या धंधा कुछ भी कर रहे हो तो सभी ओर से लाभ मिलेगा। हर तरह के सुख की प्राप्ति होगी, परंतु यदि आपने अपने क्रोध पर काबू नहीं रखा तो यह समय लाभ की जगह हानि में बदल जाएगा। आपको बचत के बारे में भी विचार करना चाहिए।
 
6. कन्या : इस माह कुछ जिम्मेदारियों को लेकर चिंता रहेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ खराब होगा। कारोबारी हैं तो लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो नया करने का मौका मिलेगा। इस माह खर्चे बहुत होंगे। आपको समझदारी और धैर्य से काम लेना होगा। दूसरों की सलाह भी सुनें और उस पर विचार करें।
December mah ka masik rashifal 2021
7. तुला : इस माह आपको राहत मिलेगी। घर परिवार में शांति रहेगी। भूमि, भवन, वाहन और संतान सुख मिलेगा। आर्थिक उन्नती भी होगी। सेहत में भी सुधार होगा। आपको इस बात की जरूरत है कि इस माह मिल रहे अवसरों का लाभ उठाएं और समझदारी से आगे बढ़ें।
 
8. वृश्‍चिक : आपको सतर्क रहने की जरूरत है। अचानक धन हानि होने के योग हैं। व्यर्थ के खर्चे न करें और सेहत का ध्यान रखें। घर-परिवार के प्रति जिम्मेदार बनें और यदि आप शिक्षा के व्यवसाय से जुड़े हैं तो लाभ होगा। आपके लिए सलाह यह है कि आप किसी भी प्रकार के भ्रम में न रहें और आज का काम कल पर न टालें।
 
9. धनु : इस माह आपको धन लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। अचल सम्पत्ति भी बढ़ेगी। सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा। सेहत भी उत्तम रहेगी। आपको यह सलाल दी जाती है कि आप अपने मन और वाणी पर काबू रखना चाहिए। 
ALSO READ: दिसंबर 2021 : इस माह के तीज, त्योहार, पर्व, दिवस और खास तिथियां
10. मकर : इस माह आप लेन-देन और वाद-विवाद से बचें। यात्रा के योग हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो कार्य का बोझ रहेगा। परिवार में विशेष सुख प्राप्त होगा। आपको यह सलाह दी जाती है कि आपके लिए यह माह शुभ है अत: आप इसका लाभ उठाएं।
 
11. कुम्भ : यह माह आपके लिए उत्तम है। चिंताएं समाप्त होगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी परंतु घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। नौकरीपेशा हैं तो मेहनत का फल मिलेगा। बाकी सब कुशल रहेगा। आपको यह सलाह दी जाती है कि आप किसी भी प्रकार के भ्रम में न रहें और अपने कार्य पर ही फोकस करें।
 
12. मीन : यह माह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। घर में शांति बनी रहेगी। कार्यस्थल पर परिश्रम बढ़ जाएगा। सेहत की दृष्टि से यह माह ठीक नहीं है। आपको सलाह यह दी जाती है कि आप इस माह किसी भी प्रकार के लेन-देन से बचें और परिवार का माहौल खुशनुमा रखने का प्रयास करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी