आपका जन्म 8 से 17 जुलाई तक और 22 से 28 सितंबर के बीच हुआ है तो कैसे हैं आप, जानिए

दुनिया में ज्यो‍तिष की कई तरह की धारणाएं प्रचलित हैं। तार्किक रूप से आप इनके सही या गलत होने को सिद्ध नहीं कर सकते हैं फिर भी लोगों की इनमें रुचि है। राशि पथ से परे भी कई राशियां होती हैं। राशियों को लेकर कुछ रोचक जानकारी की सीरीज में इस बार प्रस्तुत है ग्यारहवीं राशि शीप ऑफ आर्गनॉट।
 
 
1.यदि आपका जन्म 8 से 17 जुलाई तक और 22 से 28 सितंबर के बीच हुआ है तो अपकी राशि है शीप ऑफ आर्गनॉट। आकाश में इस नाम का एक तारामंडल है। आर्गनॉट को हिन्दी में घोंघा कहते हैं।
 
 
2.ग्रीक पौराणिक मान्यता के अनुसार अर्गो अपने समय का एक सबसे अद्भुत जहाज था, जिसे ग्रीक की देवी ने एंथेस वासियों के यात्रा मार्गदर्शन के लिए बनवाया था।
 
 
3. यदि आपकी राशि शीप ऑफ आर्गनॉट है तो आप ढेर सारे अनुभवों को अपने में भरे हुए हैं। आपके पास अपने बारे में कहने के लिए हमेशा कुछ न कुछ होता है।
 
 
4. आप जब तक लोगों के बीच होते हैं तो सभी का ध्यान आपकी ओर ही होता है। आपके मौजूद नहीं रहने के बाद भी आप चर्चा में रहते हैं। छोटी-मोटी बातों से ऊपर उठना आप अच्छी तरह जानते हैं।
 
 
5.आपका मन सदा रहस्य की खोज में ही रहता है। दरअसल आप एक महान वैज्ञानिक बन सकते हैं। सफलता के लिए यह भी जरूरी है कि आप एकनिष्ठ बनें। बहुत जल्दी से विचार बदल देने की प्रवृत्ति घातक भी सिद्ध हो सकती है।
 
 
5.निश्चित ही आपका व्यक्तित्व विराट है जिसे आप संभाल लेते हैं तो विजेता हैं और यदि नहीं संभाल पाते हैं तो जिंदगी एक भटकाव बन सकती है। जरूरत इस बात कि है कि आप लोगों से विनम्रता से मिला करें। थोड़ा उनकी भी सुना करें।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी