Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 अक्टूबर, 2025)

WD Feature Desk

रविवार, 26 अक्टूबर 2025 (07:03 IST)
मेष (Aries)
 
Today 26 October horoscope in Hindi 2025 : करियर: कार्यक्षेत्र में ऊर्जा और आत्मविश्वास उच्च रहेगा। कार्यस्थल पर नेतृत्व की भूमिका निभानी पड़ सकती है। अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे।
लव: प्रेम संबंधों में उत्साह बना रहेगा। पार्टनर के साथ खुशहाल समय बिताएंगे।
धन: अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन जोखिम लेने से बचें।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर अत्यधिक भागदौड़ से थकान हो सकती है।
उपाय: आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।ALSO READ: Chhath Puja 2025: छठ पूजा पर कब है सूर्यास्त का समय, कैसे दें सूर्य को सांध्य अर्घ्‍य और कब करें पारण, जानिए
 
वृषभ (Taurus)
 
करियर: जॉब कर रहे जातक स्थिरता और मेहनत से काम करें। वित्तीय सौदों और समझौतों के लिए दिन उत्तम है।
लव: रिश्ते में शांति और गहराई बनी रहेगी। पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
धन: बचत करने में सफल रहेंगे। जमीन-जायदाद में निवेश करने का विचार कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: गले और आंखों की छोटी-मोटी समस्याओं को नज़रअंदाज़ न करें।
उपाय: सफेद वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा।
 
मिथुन (Gemini)
 
करियर: संचार और नेटवर्किंग के माध्यम से बड़ी सफलता मिलेगी। मीडिया या सेल्समैन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
लव: खुशहाली और मस्ती का माहौल रहेगा। पार्टनर के साथ गहरी बातचीत हो सकती है।
धन: आय स्थिर है, लेकिन अचानक खर्च आ सकता है। समझदारी से खर्च करें।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। हल्का व्यायाम करें।
उपाय: गणेश जी को मोदक चढ़ाएं।
 
कर्क (Cancer)
 
करियर: सहकर्मियों का सहयोग आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। घर से जुड़े काम या व्यापार में सफलता मिल सकती है।
लव: पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। पार्टनर के साथ भावनात्मक बंधन मजबूत होगा।
धन: धन संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है।
स्वास्थ्य: मानसिक शांति बनाए रखने पर ध्यान दें। पानी से जुड़ी समस्याओं से बचें।
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
 
सिंह (Leo)
 
करियर: आपके सरकारी कामों में तेजी आएगी। आत्मविश्वास और साहस से बड़ी सफलता मिलेगी। 
लव: रिश्ते में खुशी और प्यार बना रहेगा। पार्टनर के साथ मनोरंजक समय बीतेगा।
धन: आय अच्छी रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
स्वास्थ्य: ऊर्जावान महसूस करेंगे। आँखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
उपाय: सूर्य भगवान को जल अर्पित करें।
 
कन्या (Virgo)
 
करियर: आपकी विश्लेषण क्षमता से प्रोजेक्ट को पूरा कर सकेंगे, काम में सफलता मिलेगी। अधूरे काम पूरे होंगे।
लव: पार्टनर की आलोचना करने से बचें। शांत और व्यावहारिक तरीके से अपनी बात रखें।
धन: आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। कर्ज चुकाने के लिए दिन अच्छा है।
स्वास्थ्य: पाचन तंत्र पर विशेष ध्यान दें। तनाव से बचें।
उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।
 
तुला (Libra)
 
करियर: व्यापार में साझेदारी के काम में लाभ होगा। कार्यस्थल पर संतुलन और सहयोग बना रहेगा।
लव: लव लाइफ में रोमांस और खुशहाली रहेगी। पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।
धन: आय अच्छी होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। खरीददारी में अति से बचें।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बाहरी गतिविधियों में हिस्सा लें।
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें।ALSO READ: Chhath Vrat Rules: छठ व्रत के दौरान किन नियमों का पालन करना चाहिए?
 
वृश्चिक (Scorpio)
 
करियर: कार्यक्षेत्र की गुप्त योजनाओं पर काम सफल होगा। रिसर्च से जुड़े काम करने वालों के लिए दिन उत्तम है।
लव: रिश्ते में गहराई महसूस होगी। अविश्वास की भावना से बचें।
धन: अचानक धन लाभ के योग हैं। टैक्स और बीमा से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य: क्रोध को नियंत्रित करें। ध्यान करने से लाभ होगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
धनु (Sagittarius)
 
करियर: आज पत्नी का भाग्य आपके साथ है। नई जॉब और उच्च शिक्षा से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी।
लव: पार्टनर के साथ खुशहाल और आशावादी समय बिताएंगे। भविष्य की योजनाएं बनाएंगे।
धन: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश के लिए उत्तम दिन है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। खुशमिजाज़ महसूस करेंगे।
उपाय: पीले रंग का प्रयोग करें।
 
मकर (Capricorn)
 
करियर: आपकी मेहनत और जिम्मेदारी से अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। ईमानदारी की भावना आज सफलता दिलाएगी। 
लव: रिश्ते में गंभीरता बनाए रखें। पार्टनर को समय देना जरूरी है।
धन: बचत पर ध्यान दें। अचल संपत्ति से लाभ हो सकता है।
स्वास्थ्य: जोड़ों के दर्द या मांसपेशियों में अकड़न की शिकायत हो सकती है।
उपाय: शनिदेव को तेल अर्पित करें।
 
कुंभ (Aquarius)
 
करियर: नए विचारों पर अमल करेंगे। काम बन जाने से कार्यस्थल पर लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।
लव: दोस्त के साथ घूमने का प्लान बनेगा। सोशल सर्कल में छाये रहेंगे। प्रेम संबंध में मजबूती रहेगी। 
धन: आय स्थिर रहेगी, पर अचानक खर्च आ सकता है। ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी रखें।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से बचने के लिए सामाजिक रहें।
उपाय: किसी मंदिर में भोजन का दान करें।
 
मीन (Pisces)
 
करियर: कला और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ होगा। अटके सरकारी मामलों में सफलता मिल सकती है।
लव: प्रेमीजन अत्यधिक भावुकता से बचें। लव पार्टनर के साथ गहरा जुड़ाव लगेगा। खुशी महसूस करेंगे।
धन: अचानक आ रहे खर्चों पर नियंत्रण रखें। कई अन्य स्थान से आय हो सकती है।
स्वास्थ्य: मानसिक शांति मिलेगी। माता को आध्यात्मिक गतिविधियों से लाभ होगा। 
उपाय: भगवान चंद्रदेव का पूजन करें।ALSO READ: Chhath Puja 2025 Kharna, Day 2: छठ पूजा का दूसरा दिन खरना, मुहूर्त सहित जानिए क्या करते हैं इस दिन

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी