October Weekly Horoscope: इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका भाग्य, जानें साप्ताहिक राशिफल (2 से 8 अक्टूबर)

Weekly Rashifal 2023 : आपके लिए प्रस्तुत हैं 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल। यहां पढ़ें आने वाले नए सप्ताह के खास भविष्यफल में आप जानेंगे करियर, रोमांस, रिलेशन, व्यापार, नौकरी, करियर, जॉब, यात्रा आदि के बारे में विशेष जानकारी...
 
(साप्ताहिक राशिफल : 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2023 तक)
 
मेष - ARIES 
(Mar 21-Apr 20)
अद्भुत सहनशक्ति और जोश का परिचय देंगे।
घरेलू विवाद तनाव का कारण बन सकता है।
स्टॉक मार्केट में पैसा सोच समझकर लगाएं।
पार्टनर के साथ रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं।
सेहत और फिटनेस को प्राथमिकता देंगे।
ड्राइव करते समय अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।
रिश्तेदारों से संबंध खराब होने का खतरा है।
विरासत या जमीन को लेकर विवाद बढ़ेगा।
सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ने वाली है।
लकी नंबर : 8
लकी कलर : ब्लू

वृष - TAURUS 
(Apr 21-May 20) 
सप्ताह आपके अनुकूल रहने वाला है।
आमदनी बढ़ाने का जरिया तलाशेंगे।
करीबी लोगों से सपोर्ट मिल सकता है।
पैरेंट्स के इमोशनल हेल्थ पर ध्यान दें।
रिश्तों की गर्माहट बनाए रखनी होगी।
पॉजिटिव रहें, उर्जावान महसूस करेंगे।
प्रोजेक्ट का बोझ कोवर्कर पर भी डालें।
टीम वर्क में बेहतर परिणाम मिलेगा।
दिलचस्प लोगों से मुलाकात हो सकती है।
टेंनेंट के साथ अनबन होने के संकेत हैं।
लकी नंबर : 3
लकी कलर : पीच

मिथुन GEMINI 
(May 21-Jun 21) 
पेशेवर क्षेत्र में पुराने संपर्क से लाभ होगा।
वैवाहिक संबंध में मधुरता बढ़ने वाली है।
दोस्त की प्रेरणा से फिटनेस पर ध्यान देंगे।
हार्ड अर्न्ड मनी की सुरक्षा का भी ख्याल रखें।
कठिन परिस्थिति में अदम्य साहस दिखाएंगे।
बच्चों के खान-पान की आदत चिंतित करेगी।
ट्रिप पर जा रहे हैं तो प्लानिंग सही से करें।
फिलहाल रियल स्टेट में निवेश से दूर रहें।
लकी नंबर : 4
लकी कलर : ग्रे

कर्क - CANCER 
(Jun22-Jul 22) 
पेशे में अपने नेटवर्क का फायदा ले पाएंगे। 
परिवार के सदस्यों के लिए प्रेरणा बनेंगे।
अपने खर्च पर पैनी नजर रखना जरूरी है।
जीवनसाथी को स्पेशल फील करवाएंगे।
सहज भाव से चुनौतियों का सामना करें।
तनाव दूर होगा, विचारों में स्पष्टता आएगी।
काम से फुर्सत लेकर कहीं घूमने जाएं।
जमीन विवाद में कानून का सहारा लेंगे।
पढ़ाई से ध्यान भटकने की समस्या रहेगी।
लकी नंबर : 5
लकी कलर : गोल्डन

सिंह - LEO (Jul 23-Aug 23) 
सफलता आपके निर्णय पर निर्भर करेगी।
पेशे में त्वरित और सटीक फैसले लेने होंगे।
जीवन में कोई बड़ी खुशी दस्तक देने वाली है।
घर में उत्सव और उमंग का माहौल रहेगा।
दोस्तों के साथ कोई प्रोजेक्ट शुरू करेंगे।
वैवाहिक जीवन की समस्याएं सुलझ जाएंगी।
समाज सेवा के काम से संतोष की प्राप्ति होगी।
फिलहाल सोलो ट्रैवलिंग से बचना हितकर होगा।
जमीन सौदे से अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं।
पढ़ाई में समर्पण से उपलब्धि के रास्ते खुलेंगे।
लकी नंबर : 7
लकी कलर : ब्राउन

कन्या - VIRGO 
(Aug 24-Sept 23) 
फैमिली या फ्रेंड्स के साथ गेदरिंग करेंगे।
लांग टर्म निवेश से अपेक्षित मुनाफा होगा।
दम्पत्तियों के बीच की गलतफहमी दूर होगी।
किसी हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेने वाले हैं।
मेंटल और फिजिकल फिटनेस का ध्यान रखें।
सीनियर्स के साथ मिटिंग कड़वे अनुभव देगी।
कहीं घूमने जा रहे हैं तो वेदर का पता कर लें।
नए घर में जल्द ही शिफ्ट होने की संभावना है।
सोशल नेटवर्क में ब्लाइंड फेथ से बचें।
लकी नंबर : 6
लकी कलर : ग्रीन

तुला - LIBRA 
(Sept 24-Oct 23) 
बिज़नेस प्लानिंग में बदलाव लाएं, काम बनेगा।
रियल स्टेट डील में धैर्य रखना महत्वपूर्ण है।
प्रोफेशनल मुद्दों को परिवार से अलग रखेंगे।
घर में शांति बनाए रखना, प्राथमिकता रहेगी।
पार्टनर से अपनी फिलिंग शेयर नहीं कर पाएंगे। 
गुस्से पर कंट्रोल आवश्यक है, खास ख्याल रखें।
एडवेंचर ट्रिप का प्लान बन सकता है, तैयार रहें।
एकेडमिक प्रदर्शन से संतुष्ट रहने वाले हैं।
आसपास के लोगों का ध्यान खींचने में सक्षम हैं।
लकी नंबर: 2
लकी कलर : व्हाइट

वृश्चिक - SCORPIO 
(Oct 24-Nov 22) 
निजी स्वार्थ छोड़ परिवार के हित में सोचेंगे।
संदिग्ध योजनाओं में निवेश से परहेज करें।
सोलमेट की तलाश पूरी होने की संभावना है।
अनहेल्दी खानों से बचें, पाचन का ख्याल रखें।
टीम को प्रोत्साहित करें, अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।
रिश्तेदारों के साथ प्रॉपर्टी विवाद खत्म करेंगे।
मानसिक शांति के लिए समझौता करना होगा।
शैक्षणिक लक्ष्य को पूरा करने में सक्षम हैं।
सामाजिक मंच से लोगों को प्रभावित करेंगे।
लकी नंबर : 9
लकी कलर : डार्क रेड

धनु - SAGITTARIUS 
(Nov 23-Dec 21) 
पीआर या मार्केंटिग में करियर बनाना चाहेंगे।
निवेश से अपेक्षा से ज्यादा मुनाफा होगा।
फैमिली गेदरिंग होने के संकेत हैं, आनंद लें।
पुराने परिचतों से मुलाकात की संभावना है
वैवाहिक संबंध में मधुरता बनाए रखेंगे।
रोमांटिक यात्रा का प्लान बन सकता है।
सेहत के मामले में जागरूकता बढ़ने वाली है।
घर के लिए कोई अप्लाइंसेज ले सकते हैं।
पढ़ाई और एक्स्ट्रा कैरिकुलर में बैलेंस रखें।
लकी नंबर : 11
लकी कलर : क्रीम

मकर - CAPRICORN 
(Dec 22-Jan 21) 
कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों से संबंध बनाएंगे।
किसी सौदे का पूरा पेमेंट मिलने में देर होगी।
घर में सुख शांति बनाए रखने का प्रयास करें।
गुस्सा रिश्ते पर भारी पड़ेगा।
दाम्पत्य जीवन में समझदारी का परिचय दें।
मसाज और हेल्दी डाइट दर्द से राहत देगा।
वेकेशन प्लान करने से पहले रिसर्च जरूरी है।
प्रॉपर्टी में निवेश करने वाले बजट का ध्यान रखें।
इस सप्ताह कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।
लकी नंबर : 18
लकी कलर : व्हाइट

कुंभ - AQUARIUS 
(Jan 22-Feb 19) 
वित्तीय सलाहकार की जरूरत पड़ सकती है।
फाइनेंशियल स्तर पर बड़े निर्णय लेने वाले हैं।
किसी के जिद्दी स्वभाव से घर में तनाव बढ़ेगा।
शादीयोग्य लोगों की तलाश पूरी होने वाली है।
फैमिली ट्रिप पर जाने वाले धैर्य से काम लें।
अपने बुजुर्ग का कोई सपना पूरा कर सकते हैं।
अपार्टमेंट की इच्छा जल्द ही हकीकत बनेगी।
प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं।
सामाजिक क्षेत्र में विवादित मुद्दे उठाने से बचें।
लकी नंबर: 7
लकी कलर : पर्पल

मीन - PISCES 
(Feb 20-Mar 20) 
फ्रेशर्स कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता दिखा पाएंगे।
चुनौतिपूर्ण स्थिति में धैर्य का परिचय दें।
शांत और सतर्क रह कर ही समस्या सुलझेगी।
वित्तीय क्षेत्र में सटीक निर्णय लेंगे, मुनाफा होगा।
जीवनसाथी के लिए सहयोग की भावना रखेंगे।
स्किन एलर्जी में घरेलू नुस्खा फायदेमंद रहेगा।
वेकेशन के दौरान बजट का ख्याल रखें।
प्रॉपर्टी डील में देरी संभव है, तनाव बढ़ेगा।
परीक्षा के लिए योजनाबद्ध तैयारी करें।
लकी नंबर : 17
लकी कलर : ऑरेंज


ALSO READ: शुक्र का सिंह राशि में गोचर: 4 राशियों के लिए फायदेमंद और 3 के लिए नुकसानदायक

ALSO READ: तुला राशि में बनेगी मंगल और केतु की युति, इन 4 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी