April Weekly Horoscope: अप्रैल का पहला सप्ताह क्या लाया है 12 राशियों के लिए (जानें 01 से 07 अप्रैल तक)

पं. प्रेमकुमार शर्मा

रविवार, 31 मार्च 2024 (17:00 IST)
Weekly Horoscope 2024 
 
ALSO READ: Gudi padwa 2024: हिंदू नववर्ष कैसे मनाते हैं, जानें गुड़ी पड़वा की पूजा विधि
 
April 2024 Weekly Rashifal : यहां जानें 12 राशियों के लिए साप्ताहिक राशिफल यानी 01 से 07 अप्रैल तक की विशेष जानकारी एक क्लिक पर...।वेबदुनिया के नवीन भविष्यफल में जानें अप्रैल महीने का नया हफ्ता क्या लेकर आया है हम सभी के लिए...।इस सप्ताह में किन राशियों के चमकेंगे तारे, किसका चमकेगा भाग्य और किसे करना होगा परेशानियों का सामना, जानें हर जानकारी एकसाथ...
 
(साप्ताहिक राशिफल : 01 से 07 अप्रैल 2024 तक)
 
मेष
(21 मार्च- 20 अप्रैल)
 
यह सप्ताह वास्तव में काफी अच्छा रहने वाला है।
सहकर्मियों के साथ सहयोग करने के प्रयास करेंगे।
आय के नए स्रोत लाभकारी साबित होंगे।
इन दिनों भाई-बहन सुखद सरप्राइज दे सकते हैं।
किसी से इम्प्रेस हो सकते हैं।
सेहत के लिए वॉकिंग को इंपॉर्टेंस दे सकते हैं।
व्यावसायिक कारणों से किसी टूर पर जाना पड़ सकता है।
पड़ोसी के साथ मतभेद हो सकते हैं, संयम बरतें।
विद्यार्थी अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे।
रूममेट के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है।
 
लकी नंबर: 4
लकी कलर: पर्पल

वृष
(21 अप्रैल- 20 मई)
 
अपने जीवन में बदलावों को सहज स्वीकार करेंगे।
किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा।
ऑफिस में सही गाइडेंस की बदौलत सफल होंगे।
नया बिजनेस शुरू करने का सही समय है।
घर के युवा आर्थिक सहयोग कर सकते हैं।
परिवार में पैसों से जुड़ी समस्याएं टल जाएंगी।
इस सप्ताह विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।
योग और ध्यान की मदद से हेल्दी रहेंगे।
आप आध्यात्मिकता की ओर बढ़ सकते है।
किसी धार्मिक यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं।
 
लकी नंबर: 5
लकी कलर: सैफ्रॉन

मिथुन
(21 मई- 21 जून)
 
आगे रोमांचक समय आने वाला है।
कुछ कामों के लाभदायक रिजल्ट मिलेंगे।
ऑफिस में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
किसी अहम प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे।
किसी अजनबी से मुलाकात की संभावना है।
दोस्तों या रिश्तेदारों को उधार देते समय सावधान रहें।
घर में कोई आपके विरुद्ध खड़ा हो सकता है।
स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही करना सही नहीं है।
परिवार के साथ हॉलिडे एंज्वॉय कर सकते हैं।
संपत्ति खरीदने के लिए सही समय है।
 
लकी नंबर: 17
लकी कलर: डार्क ब्लू

कर्क 
(22 जून- 22 जुलाई)
 
लाइफ में आने वाले चैलेंजेस के लिए तैयार रहें।
जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें।
घर के कुछ मसलों को लेकर चिंतित रहेंगे।
किसी फंक्शन आदि में बाधा बनने से बचें।
अप्रत्याशित खर्च बढ़ सकते हैं।
निवेश करने से पहले रिसर्च जरूर करें।
अपनी हेल्थ की जरूरतों पर विशेष ध्यान दें।
मानसिक शांति से आध्यात्म का रास्ता चुन सकते हैं।
फिलहाल शादी के लिए सही पार्टनर नहीं मिलेगा।
घर में किए गए बदलाव जरूरत के अनुकूल होगे।
 
लकी नंबर: 1
लकी कलर: बेबी पिंक
 

सिंह 
(23 जुलाई- 23 अगस्त) 
 
इस सप्ताह अपने लक्ष्यों के करीब पहुंच सकते हैं।
पेशेवर मोर्चे पर नए समाधान तलाशने पर विचार करें।
खर्च पर कंट्रोल करें, ताकि भविष्य में निवेश कर सकें।
संकट की घड़ी में परिवार का समर्थन रहेगा।
बीमारियों से बचने के लिए हेल्थ का ध्यान रखें।
संपत्ति पर पैसा लगाने का यह सही समय नहीं है।
पुरानी शिकायतें मन में रखने से बचें।
किसी वजह से छात्रों के ग्रेड पर प्रभाव पड़ सकता हैं।
टूर के लिए ट्रैवल एजेंसी से बात कर सकते हैं।
कुछ नई चीजों को एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा।
 
लकी नंबर: 18
लकी कलर: क्रीम

कन्या 
(24 अगस्त- 23 सितंबर)
 
इस सप्ताह थोड़ा सेल्फसेंटर्ड होने में बुराई नहीं है।
एनर्जेटिक बने रहने से प्रतिस्पर्धियों से आगे रह सकेंगे।
सहकर्मियों को अच्छे काम के लिए एप्रीशिएट करें।
दोस्तों के संग अच्छा समय बिता सकते हैं।
पैसा लगाने के लिए उचित समय का इंतजार करें।
घर में किसी धार्मिक समारोह का आयोजन होगा।
अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश करें।
विदेश यात्राओं में रुकावटें दूर होने की आशंका है।
कुछ लोगों की जल्द ही ट्रांसफर होने की संभावना है।
आगामी परीक्षाओं में छात्रों को अथक प्रयास की जरूरत है।
 
लकी नंबर: 6
शुभ रंग : ग्रीन

तुला
(24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
 
आगामी सप्ताह में समृद्धि आने की उम्मीद है।
पेशेवरों को अप्रत्याशित पुरस्कार मिल सकता है।
आपका निजी व्यवसाय फल-फूल सकता है।
आपका उत्साह दूसरों को आकर्षित कर सकता है।
लाइफपार्टनर के साथ अच्छी शाम बिता सकते हैं।
हेल्दी रहने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करें।
भाई-बहनों के साथ असहमति उत्पन्न हो सकती है।
जिस भी वजह से टूर करेंगे, वह मजेदार रहेगी।
लंबे समय से अटका संपत्ति का मामला सुलझ जाएगा।
छात्र किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में न आएं, जो सही न लगे।
 
लकी नंबर: 11
लकी कलर: ब्राउन

वृश्चिक 
(24 अक्टूबर-22 नवंबर) 
 
पूरे सप्ताह आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे।
आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूती मिल सकती है।
जल्द ही प्लानिंग को अमल में ला सकते हैं।
इस सप्ताह करियर की सीढ़ी पर चढ़ने की उम्मीद है।
जिम्मेदारियों से कुछ दिनों का ब्रेक ले लें।
मेडिटेशन से मन शांत रखने में मदद मिलेगी।
परिवार के साथ खाली समय बिता सकते हैं।
सिंगल लोगों को साथी ढूंढने में चुनौतियों आ सकती हैं।
विदेश में बसने की इच्छा रखने वालो को अच्छी खबर मिलेगी।
संपत्ति से जुड़े फैसले सावधानी से लें।
 
लकी नंबर: 9
लकी कलर: गोल्डन

धनु 
(23 नवंबर- 21 दिसंबर)
 
प्रोफेशनल लोग अपनी लाइफ को बैलेंस में रखें।
कोई प्रोजेक्ट आपके अंडर पूरा हो सकता है।
जल्द ही आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।
परिवार के साथ दोबारा जुड़ने से समय अच्छा बीतेगा।
पुराने विवादों का जल्द समाधान हो सकेगा।
कुछ लोगों के साथ नए संबंध बन सकते हैं।
दोस्तों के साथ एक एड्वेंचर टूर पर जा सकते हैं।
बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपनी देखभाल करें।
संपत्ति से जुड़े फैसले लेते समय सावधानी बरतें।
विद्यार्थियों को खुद पर भरोसा रखना चाहिए।
 
लकी नंबर: 8
लकी कलर: पर्पल

मकर
(22 दिसंबर-21 जनवरी)
 
आपके लिए यह सप्ताह उम्मीदों से भरपूर रहेगा।
आपके स्किल्स वरिष्ठों का ध्यान आकर्षित कर सकती हैं।
भविष्य में विकास के नए रास्ते खुलेंगे।
वित्तीय मामलों में नुकसान से बचने की कोशिश करें।
घर में किसी बच्चे के लिए फंक्शन रखा जाएगा।
परिवार के साथ आनंदमय एकजुटता का अवसर मिलेगा।
पार्टनर्स को बड़ों का आशीर्वाद मिल सकता है।
छात्रों को आक्रामक प्रतिक्रियाओं से बचना चाहिए।
ट्रैवलिंग के दौरान कुछ चुनौतियां आ सकती हैं।
पुरानी प्रॉपर्टी को लेकर अच्छी डील मिल सकती है।
 
लकी नंबर: 18
लकी कलर: मैरून

कुंभ
(22 जनवरी- 19 फरवरी)
 
नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय सही है।
कामकाजी पेशेवरों को आशाजनक अवसर मिल सकते हैं।
पूरे सप्ताह निरंतर ऊर्जावान बने रह सकते हैं।
कुछ लोग इस सप्ताह कई नए रिस्क ले सकते हैं।
अपने साथी से मिले सहयोग को महत्व दें।
इंस्टेंट रिटर्न वाले निवेश से सावधान रहें।
किसी ऐतिहासिक स्मारक की यात्रा से खुशी मिलेगी।
प्रॉपर्टी से जुड़े डॉक्यूमेंट्स पर साइन करने से पहले ध्यान दें।
छात्रों को एकाग्रता बढ़ाने की ओर काम करने की जरूरत है।
जीवनसाथी के साथ कहीं जा सकते हैं।
 
लकी नंबर: 18
लकी कलर: लाइट रेड

मीन
(20 फरवरी- 20 मार्च)
 
आपके जीवन में कई नए अवसर सामने आएंगे।
सावधानीपूर्वक विकास योजना बनाएं, अमल करें।
इस सप्ताह आप किसी का मार्गदर्शन कर सकते हैं।
रिश्तेदारों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहें।
पुरानी बीमारियों से जूझ रहे लोगों की सेहत में सुधार होगा।
पार्टनर्स इस सप्ताह एक-दूसरे के साथ समय बिता सकते हैं।
घर में कुछ नए बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं।
आपका कोई ठोस निर्णय घर में समृद्धि ला सकता है।
अपने आत्मविश्वास को बढ़ाते हुए टूर पर जा सकते हैं।
इस सप्ताह छात्रों का पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है।
 
लकी नंबर: 5
लकी कलर: सिल्वर


ALSO READ: Gudi padwa 2024 date : हिंदू नववर्ष पर 4 राशियों को मिलेगा मंगल और शनि का खास तोहफा

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी