Weekly Horoscope : साप्ताहिक राशिफल, जानिए कैसा होगा आपके लिए नया सप्ताह

Weekly Horoscope 10  मई से 16 मई 2021 तक
 
मेष-
 
प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा चल रहा है। अपने साथी से मिले किसी सरप्राइज के चलते मन खुश होगा। परिवार व दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, जो आपके लिए काफी मजेदार साबित होंगे। अपनी पेशेवर क्षमता के चलते संगठन के शीर्ष कुछ लोगों में शामिल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होने की संभावना है। नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं।
 
उपाय : अर्गला स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : गाढ़ा लाल

वृषभ-
 
कार्यक्षेत्र पर आप अपना रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कोई है, जो आपको ऐसा करने से रोक रहा है इसलिए सतर्क रहें और मेहनत करते रहें। परिवार के किसी सदस्य के फिजूलखर्चों पर सख्ती से नियंत्रण करने की जरूरत है लेकिन इसके लिए आपको काफी प्रयास करने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों को सुधारने की कोशिश करें। समाज में किसी व्यक्ति की बढ़ती लोकप्रियता से आपको ईर्ष्या हो सकती है। इस सप्ताह सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
 
उपाय : भगवान शिव की पूजा करें।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : नेवी ब्लू

मिथुन-
 
किसी व्यापार में चल रही हानि का असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है इसलिए चीजों का दोबारा आकलन करें। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपका ढीला रवैया आपको परेशानी में डाल सकता है इसलिए प्राथमिकता के हिसाब से काम करें। परिवार का कोई युवा आपकी सलाह को अनसुना कर सकता है। सेहत के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है इसलिए अपने बढ़ते वजन पर ध्यान दें और उसे नियंत्रित करने की कोशिश करें। समाज में अपनी पहचान बनाने में आप सफल होंगे।
 
उपाय : गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लेमन

कर्क-
 
डॉक्टर्स व इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह प्रोफेशनली और आर्थिक रूप से संतोषजनक रहेगा। इस सप्ताह संबंधों पर विशेषकर जीवनसाथी पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के मूड का ख्याल रखें वरना समस्या हो सकती है। किसी जरूरत के सामान को खरीदने का असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। स्पोर्ट्स से जुड़ी किसी एक्टिविटी में हिस्सा लेकर ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस सप्ताह कहीं छुट्टियों पर जाने के प्रोग्राम को स्थगित करना पड़ सकता है।
 
उपाय : चांदी के गिलास में पानी पिएं।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : टरक्वॉइश

सिंह-
 
कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजेक्ट में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन चिंता न करें, आप इस प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। सामाजिक रूप से आपको थोड़ा मुखर होने की आवश्यकता है, वरना कोई है, जो आपको किनारे कर सकता है। धनलाभ के चलते इस सप्ताह आप आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे।
 
उपाय : सूर्य को जल चढ़ाएं।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : ब्लूइश ग्रीन

कन्या-
 
प्रेम संबंधों के लिए समय रोमांचभरा साबित होगा। इस सप्ताह कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है इसलिए रोमांस के लिए तैयार रहें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी जगह नौकरी दिलाने में नेटवर्किंग मददगार साबित होगी। किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए दिए गए काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
 
उपाय : गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : बेबी पिंक

तुला-
 
पढ़ाई में इस सप्ताह आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। धन संबंधित परेशानियों को दूर करने में नेटवर्किंग मददगार साबित होगी। समाज में किसी कार्यक्रम को आयोजित करने में किसी की मदद की जरूरत पड़ सकती है। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल चल रहा है, इस सप्ताह आपकी रोमांटिक आकांक्षाएं जल्द पूरी होंगी।
 
उपाय : शुक्रवार को मां लक्ष्मी को खीर का प्रसाद चढ़ाएं।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हल्का लाल

वृश्चिक-
 
इस सप्ताह काम के बोझ का असर आपके प्रदर्शन पर भी पड़ सकता है जिसके चलते गलतियां करने के चांस बढ़ सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। पढ़ाई में अपने निराशाजनक प्रदर्शन को देखकर आत्मविश्वास कम हो सकता है। निराश न हों बल्कि मेहनत करें। प्रेम संबंधों के लिए समय कठिन चल रहा है। इस सप्ताह प्रेम संबंधों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।
 
उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : रस्ट

धनु-
 
किसी चीज में किए गए निवेश से अच्छे रिटर्न्स मिलने की संभावना है। धनलाभ के भी योग बन रहे हैं। समाज में किसी कार्यक्रम के दौरान व्यस्त रह सकते हैं। यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं। अगर कहीं यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो अपनी योजनाएं सभी से साझा करें, कुछ बदलाव हो सकते हैं। किसी चीज को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है।
 
उपाय : घर में पीले रंग के फूल लगाएं।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : मरुन

मकर-
 
कार्यक्षेत्र पर अच्छी नेटवर्किंग मददगार साबित होगी इसलिए अपने पुराने कॉन्टेक्ट्स के साथ संपर्क स्थापित करने की कोशिश करें। किसी परीक्षा में उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न होगा जिसके चलते आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। इससे पहले कि आपका साथी आपके पिछले जीवन के बारे में जानें, बेहतर होगा कि आप उसे पहले ही सब बता दें।
 
उपाय : काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : पर्पल

कुंभ-
 
यह सप्ताह अधूरे कामों को पूरा करने के लिए बिलकुल उपयुक्त रहेगा इसलिए काम को समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने का का मौका मिल सकता है इसलिए अच्छे से तैयार होकर जाना बिलकुल न भूलें। किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस कर सकते हैं। अच्छी प्लानिंग के चलते किसी काम को समयसीमा में पूरा करने में सफल होंगे। अचानक धनलाभ के योग बन रहे हैं। किसी से मिले सरप्राइज गिफ्ट के चलते मन प्रसन्न होगा।
 
उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : क्रीम

मीन-
 
किसी स्कीम में पैसा लगाने में जल्दबाजी बिलकुल न दिखाएं, वरना धनहानि हो सकती है। खानपान को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है वरना पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर दिन संतोषजनक रहेगा। यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी यात्रा पर जाने से पहले मौसम के बारे में जानकारी लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।
 
उपाय : विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का पीला

ALSO READ: सुंदरकाण्ड का पाठ करने के चमत्कारिक 10 फायदे

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी