19 अक्टूबर 2017 का राशिफल और उपाय...

पं. उमेश दीक्षित

गुरुवार, 19 अक्टूबर 2017 (00:42 IST)
* गुरुवार, 19 अक्टूबर 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जमीन-जायदाद संबंधी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। चिंता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बुरी सूचना मिल सकती है। बेचैनी रहेगी। चिंता बनी रहेगी। दौड़धूप अधिक होगी। शांति बनाए रखें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। काम की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद न करें। कुसंगति से बचें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। पुराने संगी-साथी मिलेंगे। मान-सम्मान मिलेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी। नौकरी, निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। 
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : विवाद न करें। जल्दबाजी घातक सिद्ध हो सकती है। कानूनी अड़चन सामने आएगी। फालतू खर्च होगा। 
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। उन्नति होगी। चिंता बनी रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कार्यस्थल पर सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। पूछ-परख बढ़ेगी। निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अध्यात्म में आस्था बढ़ेगी। कानूनी सहायता मिलेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर में अशांति रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। कुसंगति से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कानूनी बाधा दूर होगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। धनलाभ होगा। ईष्ट मित्रों से मुलाकात होगी। लाभ होगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी