नई दिल्ली। टाटा के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर ने जगुआर एक्सएफ सेडान का पेट्रोल संस्करण बाजार में सोमवार को पेश किया। मुंबई में इसकी शोरूम कीमत शोरूम पर 48.3 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है।
PR
जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने बयान में कहा कि अपने उत्पादों का दायरा बढ़ाते हुए जगुआर एक्सएफ का 2000 सीसी का पेट्रोल संस्करण बाजार में पेश किया। जगुआर इंडिया मॉडल देश के 17 शहरों के 19 बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध है। (भाषा)