भारत की 10 भूली जा चुकीं बाइक्स

कुछ ऐसी बाइक्स हैं जिनको शायद आपने कभी न  तो देखा होगा और न ही इनके बारे में सुना होगा। जानिए ऐसी ही 10 बाइक्स जो भारतीय बाजार में आईं और बिना खास निशान छोड़े चली गईं।

हीरो - बीएमडबल्यू फनड्यूरो 650 
क्या आपको पता है कि हीरो ने भारत की सबसे पहली असली एडीवी बाइक बेची है। यह थी फनड्यूरो 650। यह बाइक कितनी खास थी इसका अंदाजा आपको इसकी कीमत से होगा। 1996 में इसकी कीमत 5 लाख रूपए थी। भारतीय स्टैंडर्ड के हिसाब से 48 बीएचपी बहुत अधिक पॉवर था और इस तरह बाइक बाजार से चली गई। भारतीय बाजार ऐसी बाइक के लिए तैयार नहीं था जिसकी कीमत मारूती की कुछ कारों से भी अधिक हो। 
 
बजाज बॉक्सर 150 
बजाज ने बॉक्सर 150 अफ्रीका के बाजार के लिए बनाई थी। यह परखने के लिए कि गाडी भारत के ग्रामीण और छोटे शहरों में कैसा प्रदर्शन करती है इसे यहां लांच किया गया। परंतु इसे सफलता नहीं मिली। 
 
कायनेटिक जीएफ170 लेजर 
जीएफ170 कायनेटिक की भारतीय बाजार के लिए सबसे ताकतवर बाइक थी। इस बाइक में 165 सीसी का फोर स्ट्रोक पेट्रोल इंजन लगा था। फाइव स्पीड मैन्यूअल गीयरबॉक्स के साथ बाइक में फोर वैल्व्स या सिलिंडर लगे हुए थे।                                                              
                                                                                 अगले पेज पर रिषी कपूर, डिंपल की बाइक ... 

राजदूत जीटीएस 
होंडा नवी भारत की पहली मिनी बाइक नहीं है। बल्कि राजदूत की जीटीएस, एक बाइक जिसमें 175 सीसी टू स्ट्रोक इंजन था, पहली मिनी बाइक थी। इस बाइक के प्रति लोगों की पसंद के पीछे फिल्म बॉबी में रिषी कपूर द्वारा डिंपल को इस पर राइड देना था। 
 
 
रॉयल एनफील्ड एक्सप्लोरर 
रॉयल एनफील्ड ने जर्मन बाइक कंपनी जनडैप्प के साथ मिलकर रॉयल एनफील्ड एक्सप्लोरर रॉयल एनफील्ड एक्सप्लोरर का निर्माण किया था। इसमें 50 सीसी का इंजन था और 3 स्पीड मैन्यूअल गीयरबॉक्स भी थे। 
 
येज्दी 350 
आयडियल जावा कभी भी एस्कोर्ट-यामाहा और इसकी आरडी 350 की बराबरी नहीं कर पाई। परंतु भारत-चेज मोटरसाइकिल ब्रांड ने कोशिश बहुत की। येज्दी 350 इन्हीं कोशिशों का नतीजा थी। इसमें टू स्ट्रोक छोटे पेट्रोल इंजन थे। यह उन लोगों के लिए बिल्कुल नहीं थी जो तेज रफ्तार के शौकिन थे। 
 
बजाज एसएक्स एनड्यूरो  
बजाज ने एक टू स्ट्रोक बाइक कावासाकी आरटीजेड100 निकाली थी। एसएक्स एनट्यूरो कुछ आरटीजेड के तरह की बाइक ही थी। एनड्यूरो दिखने में खूबसूरत थी परंतु सड़क पर कम प्रभावी थी।
                                                                            अगले पेज पर एलएमएल की पल्सर से टक्कर ... 

रॉयल एनफील्ड मिनी बुलेट 
जिन्हें 350 सीसी बुलेट बहुत भारी लगती है उनके लिए रॉयल एनफील्ड ने एक अल्टरनेटिव पेश किया था। नाम था मिनी बुलेट। इस छोटी बाइक में 200 सीसी टू स्ट्रोक इंजन था। यह बाइक उस समय लांच होने वाली भारतीय-जपानी 100 सीसी टू स्ट्रोक मोटरसाइकिल से टक्कर लेने के लिए बनी थी। मिनी बुलेट अधिक चल नहीं पाई और शायद इसलिए आप इसके बारे में नहीं जानते। 
 
रॉयल एनफील्ड फ्यूरी 
रॉयल एनफील्ड और जर्मन बाइक कंपनी जेनडैप ने मिलकर फ्यूरी को लांच किया। इसमें 163 सीसी का इंजन था और इसे यामाहा आरएक्स100 के मुकाबले उतारा गया था। फ्यूरी में एक हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक, 5 स्पीड मैन्यूअल गियरबॉक्स और एक क्रोम्ड सिलिंडर बैरेल था। 
 
 
एलएमएल ग्रेप्टर 
ग्रेप्टर एलएमएल की सबसे ताकतवर बाइक थी। ग्रेप्टर को बजाज की पल्सर से मुकाबला करना था परंतु ऐसा हो न सका। गाड़ी लुक्स में मात खा गई। इसमें 150 सीसी का फोर स्ट्रोक इंजन था और फाइव मैन्यूअल गियरबॉक्स के साथ एक फ्रंड डिस्क ब्रेक भी। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें