Hyundai Venue और Kia Stonic की अटकी सांसें, Mahindra XUV 3XO SUV हुई लॉन्च

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 5 जुलाई 2025 (16:56 IST)
महिन्द्रा ने SUV Mahindra XUV 3XO को लॉन्च कर दिया है। हालांकि अभी इसे ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च किया गया है। महिन्द्रा की नई कार Hyundai Venue और Nexon को टक्कर देगी। इससे पहले Mahindra Scorpio, XUV700 और S11 4X4 Pikup लॉन्च किया जा चुका है, जिन्हें काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। जानिए क्या हैं इसके फीचर्स-  
 
कैसा है कार का इंजन
Mahindra XUV 3XO को सिर्फ 1.2L mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है। यह इंजन 110 hp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को साथ में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। XUV 3XO का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया में Chery Tiggo 4, Mazda CX-3, MG ZS, Kia Stonic और Hyundai Venue जैसी कॉम्पैक्ट SUVs से होगा। यह एक फुल-लोडेड स्मार्ट SUV है।
ALSO READ: क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें
इसके पीछे की वजह इसमें मिलने वाले फीचर्स है। इसमें 10.25-इंच HD टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग और गियर नॉब, इलेक्ट्रिक फोल्डिंग ORVMs जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 
 
कैसी है डिजाइन
Mahindra XUV 3XO का एक्सटीरियर भारतीय वर्जन जैसा ही है। इसमें C-शेप LED DRLs, बोल्ड फ्रंट ग्रिल, इनोवेटिव Infinity टेललैंप्स, AX5L में 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, AX7L में 17-इंच बड़े अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसे ऑस्ट्रेलिया में Everest White, Galaxy Grey, Stealth Black और Tango Red के साथ लॉन्च किया गया है, लेकिन AX7L में Citrine Yellow एक्सक्लूसिव कलर के साथ पेश किया गया है। Edited by: Sudhir Sharma 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी