महिन्द्रा उतारेगा अब तक की सबसे दमदार एसयूवी Mahindra XUV 700

मंगलवार, 23 जनवरी 2018 (15:56 IST)
महिन्द्रा भारतीय कार बाजार के साथ दुनिया में अपने बेहतरीन मॉडल्स उतारने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। महिंद्रा XUV700 को लेकर बाजार उत्साहित भी है। अब महिन्द्रा की नजर भारतीय ही नहीं, बल्कि दुनिया के बाजार पर उसकी नजरें हैं।

महिन्द्रा का यह मॉडल सेंसंगयोंग रेक्सटोन फ्लेटफॉर्म पर रहेगा, जिसे Y400 कोड नाम से जाना जाता है। महिन्द्रा का यह फ्लैगशिप मॉडल भारत में उत्पादित ब्रांड के तौर पर भी जाना जाएगा। महिंद्रा XUV700 का फीचर और कीमत में सीधा मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर से रहेगा।

सेंसंगयोंग रेक्सटोन प्लेटफॉर्म पर आधारित होने के बाद भी महिद्रा अपने इस मॉडल में सेंसंगयोंग रेक्सटोन पर आधारित होने के बाद भी महिन्द्रा ने इस कार के लिए इटैलियन डिजाइन हाउस पिनिनफेरिना की सहायता ली है। इसमें वही डिजाइन दिखाई देगा जो महिन्द्रा के कई मॉडल्स में दिखाई देता है।

महिन्द्रा अपनी एसयूवी में सुरक्षा के फीचर्स का खासा ख्याल रखा है। इंजन की बात करें तो महिन्द्रा XUV700 में 2.0 लीटरका टर्बो चार्ज्ड इंजन आ सकता है। महिन्द्रा की इस एसयूवी में मैन्युएल और ऑटोमैटिक दोनों गिरयर बॉक्स ऑप्शन आ सकते हैं। 

महिंद्रा XUV700 में 9.2 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जाएगा जो जीपीएस नेविगेशन और ऑटो कार कनेक्टिविटी से लैस होगा। इस गाड़ी की लंबाई 4,850mm, चौड़ाई 1,920mm, ऊंचाई 1,800mm और व्हीलबेस 2,865mm हो सकता है। इसकी कीमत 20-25 लाख रुपए (दिल्ली एक्स शोरूम) के बीच हो सकती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी