पोर्शे ने लांच की दो नई कारें

बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 (19:53 IST)
जर्मनी लग्जरी कार कंपनी पोर्शे ने दो नए वाहन 718 केमैन व 718 बाक्स्टर भारतीय बाजार में पेश किए। दिल्ली शोरूम में इनकी कीमत क्रमश: 81.63 लाख रुपए व 85.53 लाख रुपए रखी गई है।
पोर्शे इंडिया के प्रबंध निदेशक पवन शेट्टी ने कहा कि कंपनी की बाक्स्टर एस व कैमेन एस की कीमत 911 के बहुत आसपास थी। कंपनी ने एक अलग मूल्यवर्ग के लिए नए वाहन पेश किए हैं। कंपनी के वाहन 911 की कीमत 1.47 करोड़ रुपए हैं जबकि 718 कैमेन व 718 बाक्स्टर की कीमत 80-86 लाख रुपए के दायरे में है। शेट्टी ने कहा कि पिछले साल पोर्शे ने भारत में लगभग 500 गाड़ियां बेचीं।

वेबदुनिया पर पढ़ें