DIY Ubtans for Diwali : दिवाली का पर्व हमारे लिए सिर्फ रोशनी और सजावट का ही नहीं, बल्कि खुद को सजाने-संवारने का भी होता है। इस त्योहारी माहौल में महिलाएं अपने सौंदर्य पर विशेष ध्यान देती हैं। लेकिन बाजार की केमिकल युक्त क्रीम और प्रोडक्ट्स से बेहतर है कि आप घर पर ही प्राकृतिक सामग्री से उबटन तैयार करें। यह त्वचा को चमकदार भी बनाएंगे और निखारने में मदद भी करेंगे।
उबटन का उपयोग करने से त्वचा की गहराई से सफाई होती है और यह उसे प्राकृतिक रूप से निखारता है। यह न सिर्फ स्किन डेड सेल्स को हटाता है, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर करता है, जिससे त्वचा की रंगत में सुधार होता है। दिवाली जैसे विशेष अवसर पर उबटन का प्रयोग करके आप अपने चेहरे को एक नेचुरल ग्लो दे सकती हैं। इस आर्टिकल में आपके लिए कुछ ऐसे उबटन की रेसिपी दी गई हैं जो आप इस फेस्टिव सीजन पर आसानी से घर पर बना सकती हैं।
1. आटा और मलाई उबटन
सामग्री : 2 बड़े चम्मच गेहूं का आटा, 1 बड़ा चम्मच मलाई, 1 चुटकी हल्दी।
बनाने का तरीका : सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे त्वचा पर लगाकर सूखने दें और फिर हल्के हाथों से रगड़कर छुड़ाएं। यह उबटन स्किन को एक्सफोलिएट करता है और उसकी रंगत निखारता है।
2. मुल्तानी मिट्टी और नींबू उबटन
सामग्री : 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, गुलाब जल।
बनाने का तरीका : इन सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। यह उबटन त्वचा के तेल को नियंत्रित करता है और चेहरे को फ्रेश बनाता है।
3. बादाम और दूध उबटन
सामग्री : पिसे हुए 5-6 बादाम, 2 बड़े चम्मच दूध, 1 बड़ा चम्मच शहद।
बनाने का तरीका : बादाम को रातभर भिगोकर पिस लें और इसमें दूध व शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। यह उबटन त्वचा को नरम और नमी प्रदान करता है।
4. बेसन और हल्दी उबटन
सामग्री : 2 बड़े चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी, 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल, थोड़ा दूध।
बनाने का तरीका : सभी सामग्री को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे और शरीर पर लगाएं और सूखने पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए छुड़ाएं। यह त्वचा से डेड सेल्स हटाकर उसे चमकदार बनाता है।
5. खीरा और एलोवेरा उबटन
सामग्री : 1 खीरा का रस, 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल।
बनाने का तरीका : खीरा और एलोवेरा को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट बाद धो लें। यह उबटन त्वचा को ठंडक और नमी प्रदान करता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।