बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची, 5 उम्मीदवारों के नाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 (21:57 IST)
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जा कर दी है। इसमें 5 उम्मीदवारों की घोषणा की। लिस्ट के मुताबिक इसमें नरकटियागंज से सास्वत केदार पांडेय, किशनगंज से कमरूल हुदा, कस्बा से इरफान आलम, पूर्णिया से जितेंद्र यादव और गया टाउन से मोहन श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया है। 
इससे पहले कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 48 उम्मीदवारों का ऐलान किया था। विपक्षी इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस बिहार में राजद, लेफ्ट समेत दलों के साथ चुनावी मैदान में हैं। Edited by : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी