उन्होंने कहा कि देश के हालत गंभीर, आज लोकतंत्र को खतरा है। देश के हालात से सब चिंतित है। पूरा देश बिहार की ओर देख रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है। राहुल तेजस्वी की यात्रा को जनता का सहयोग मिला।
क्या बोले तेजस्वी यादव : इस अवसर पर तेजस्वी यादव ने सवाल किया कि राजग ने सीएम चेहरा क्यों नहीं बताया? उन्होंने दावा किया कि ये नीतीश कुमार का आखिरी चुनाव है। भाजपा नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद जदयू नहीं बचेगी। उसके कुछ नेता भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।
राजद नेता ने कहा कि हम बिहार को बनाने के लिए एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि 20 साल पुरानी निकम्मी सरकार को हटाएंगे। उन्होंने डबल इंजन सरकार पर हमला करते हुए कहा कि एक इंजन अपराध में, एक इंजन भ्रष्टाचार में लिप्त है। बिहार में घोटाले ही घोटाले हो रहे हैं। भ्रष्टाचार के बिना राज्य में कोई काम नहीं होता। उन्होंने कहा कि राज्य में जो 20 साल में नहीं हुआ 20 माह में करके दिखाएंगे।
17 माह में गठबंधन मजबूत : बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आज INDIA गठबंधन एकजुट होकर मीडिया के सामने मौजूद है। INDIA गठबंधन की मजबूती की नींव उसी दिन रखी गई थी जब राहुल गांधी ने मतदाता अधिकार यात्रा के तहत INDIA गठबंधन के सभी सदस्यों के साथ SIR और जनहित के मुद्दों पर लगभग 17 महीने गठबंधन को मजबूत करने के लिए काम किया था।