बिहार में 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ का बजट पेश, बजट की मुख्य बातें

Webdunia
सोमवार, 28 फ़रवरी 2022 (17:14 IST)
पटना। विधानमंडल में 2022-23 के लिए सरकार ने वार्षिक बजट पेश किया। उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बजट विधानसभा में पेश किया। 
 
2022-23 के लिए 2,37,691.19 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया। इसमें स्कीम मद में 100230.25 व स्थापना मद में 137460.94 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पिछले वर्ष का बजट 218302.70 करोड़ रुपए का था। बीते वर्ष की अपेक्षा 19388.49 का ज्यादा बजट होगा। 
बजट के दौरान उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्‍व. अटलबिहारी वाजपेयी की कविता गीत नया गाता हूं.. सुनाई। वित्‍त मंत्री ने कहा कि कोरोना के बावजूद बिहार का आर्थिक विकास में वृद्धि दर ज्‍यादा रही है। उन्‍होंने कहा कि बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। 
 
बजट के मुख्य बिंदु : हर घर नल का जल के लिए 1 हज़ार 1.10 करोड़ का प्रावधान किया गया, ग्रामीण संपर्क योजना के लिए 220 करोड़ 3367 शहरी वार्ड और 142 नगर निकाय ओडीएफ घोषित 7 निश्चय पार्ट 2 के लिए 5 हज़ार करोड़ का प्रावधान।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख