रणधीर-ऋषि-राजीव की मां, करीना-रणबीर की दादी कृष्णा राज कपूर को मुंबई स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया है। इससे कपूर परिवार के शुभचिंतक परेशान हो गए हैं। हालांकि कपूर फैमिली ने स्पष्ट किया है कि घबराने जैसी बात नहीं है। उम्र बढ़ने के साथ होने वाली स्वास्थ्य की परेशानियों के चलते वे अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनकी स्थिति ठीक है। जांच चल रही है और आज या कल में कृष्णा राज कपूर की छुट्टी हो जाएगी।