किसको मिलेगी प्रियंका चोपड़ा?

IFM
’दोस्ताना’ फिल्म में अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम, प्रियंका चोपड़ा का दिल जीतने की कोशिश करते हुए नजर आने वाले हैं। अभि और जॉन में से कौन बाजी मारेगा, इसे छिपा कर रखा गया है।

फिल्म में अभिषेक और जॉन मकान किराए से लेने के लिए अपने आपको ‘गे’ घोषित कर देते हैं। इस वजह से प्रियंका उनकी ओर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं। प्रियंका एक फैशन पत्रिका में काम करती हैं।

सूत्रों के मुताबिक अंत में प्रियंका न जॉन को मिलती हैं और न अभिषेक को। छोटी-सी भूमिका में बॉबी देओल नजर आएँगे और वे बाजी मार लेंगे। इसी वजह से बॉबी को प्रचार से दूर रखा गया है। वे फिल्म के पोस्टर्स या प्रोमो में नजर नहीं आ रहे हैं। यह बात कितनी सच है, इसका पता फिल्म देखने के बाद चलेगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें