जिया खान की अंतिम यात्रा(फोटो)

WD

पांच जून को अभिनेत्री जिया खान मुंबई स्थित सांताक्रूज कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक हो गई। जिया की अंतिम यात्रा में बॉलीवुड की कुछ हस्तियां भी मौजूद थीं जिन्होंने नम आंखों से जिया को बिदाई दी। सबके चेहरे पर सवाल थे कि जिया ने ऐसा क्यों किया? मात्र 25 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहने का फैसला क्यों लिया?
WD

WD

जिया के परिवार का बुरा हाल था। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि जिया ऐसा कदम उठा सकती है। जिया के कथित बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली भी अपने आंसू पर काबू नहीं पा सके। वे अपने पिता आदित्य पंचोली के साथ नजर आए।
WD

WD

आमिर खान एक दिन पहले ही जिया के परिवार से मिलने गए थे। दोनों ने फिल्म ‘गजनी’ में साथ काम किया था। जिया के अंतिम संस्कार के समय उनकी पत्नी किरण राव और अभिनेत्री नगमा भी नजर आईं।
WD

WD

अभिनेता रंजीत भी जिया के परिवार का सांत्वना देने पहुंचे। जिया की मां का रो-रोकर बुरा हाल था।
WD

वेबदुनिया पर पढ़ें