फिल्म इंडस्ट्री में मेरी बॉडी सबसे अच्छी : रितिक रोशन

बॉलीवुड के सुपरस्टार और जवां दिलो की धड़कन रितिक रोशन का मानना है कि बॉलीवुड में उनकी बॉडी सबसे अच्छी है। रितिक ने कहा ‘मेरा ऐसा मानना है कि बॉलीवुड में मेरी बॉडी सबसे अच्छी है।‘ रितिक का मानना है कि वे दूसरों को अच्छी बॉडी बनाने के लिए टिप्स दे सकते हैं।


अपनी आने वाली फिल्म कृष 3 की चर्चा करते हुए रितिक ने कहा ‘कृष 3 का एक्शन काफी अच्छा है आप लोग मुझे ऊंची बिल्डिंग से कूदते हुए देख सकते हैं।‘

उल्लेखनीय है कि कृष 3 वर्ष 2003 मे प्रदर्शित कोई मिल गया का तीसरा संस्करण है। इसका दूसरा संस्करण कृष 2006 में बनाया गया था। कृष 3 में रितिक के अलावा प्रियंका चोपह़ा, कंगना रनौत विवेक ओबेराय मुख्य भूमिका हैं। विवेक ओबेराय इस फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे हैं। कृष 3 दीपावली के मौके पर 3 नवंबर को रिलीज होगी।(भाषा)

WD

वेबदुनिया पर पढ़ें