सनी बर्तन धोते नजर आएंगे

PR


फिल्मों में अपने एक्शन किरदारों के लिए मशहूर अभिनेता सनी देओल, आने वाली फिल्म ‘आई लव न्यू ईयर’ में बर्तन धोते हुए नजर आएंगे। दर्शक उन्हें अब तक ‘माचो मेन’ किरदारों में देखते आए हैं मगर इस नई फिल्म में वे एक घरेलू इंसान का रोल कर रहे हैं।

प्रशंसकों ने उन्हें अब तक गुंडों की पिटाई करते हुए या हैंड पंप उखाड़ते हुए देखा है। सनी को इस फिल्म में उनके प्रशंसक पहली बार बर्तन साफ करते देखेंगे। खबर है कि फिल्म के एक दृश्य में, सनी देओल पार्टी के बाद घर के बर्तन धोते नजर आएंगे।

राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आई लव न्यू ईयर’ में कंगना रनौत मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की कहानी दो अजनबियों के इर्द गिर्द घूमती है, जो नए साल की पूर्व संध्या पर मिलते हैं और प्यार में पड़ जाते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें