सिल्क गाउन में पलक तिवारी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, हॉट तस्वीरें वायरल

WD Entertainment Desk
सोमवार, 21 अक्टूबर 2024 (15:08 IST)
एक्ट्रेस पलक तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं। पलक भी अपनी मां की तरह ही बेहद ग्लैमरस हैं। पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पलक का इंस्टा अकाउंट उनकी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों से भरा हुआ है। 
 
हाल ही में पलक तिवारी ने बॉम्बे टाइम फैशन वीक में रैंप वॉक करके सबके होश उड़ा दिए हैं। एक्ट्रेस ने ऑफ व्हाइट सिल्क गाउन में अपनी अदाओं से कहर ढाया। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)

पलक तिवारी ने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। इस हाई स्लिट वाले ऑफ शोल्डर गाउन में पलक बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। तस्वीरों में वह अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। 
 
पलक ने खुले बाल और मिनिमल मेकअप के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया है। इसके साथ एक्ट्रेस ने डायमंड नेकपीस और ईयर रिंग्स पहने हैं, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। 
 
तस्वीरों में पलक तिवारी एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। बॉम्बे टाइम फैशन वीक में पलक सोनानी ज्वेल्स के लिए शोस्टॉपर बनी थीं। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख