टीवी शो 'बाबुल का आंगन छूटे ना' की आस्था चौधरी ने किया रोका

मंगलवार, 21 सितम्बर 2021 (11:42 IST)
लोकप्रिय टीवी शो 'बाबुल का आंगन छूटे न' के जरिये आस्था चौधरी ने अपनी पहचान बनाई। आस्था के बारे में ताजा खबर यह है कि उन्होंने 10 सितंबर को आदित्य बनर्जी के साथ रोका कर लिया। 


 
यह कार्यक्रम प्रयागराज में हुआ। आदित्य बनर्जी पेशे से डॉक्टर हैं। आस्था ने हाल ही में मंगेतर के साथ फोटो शेयर की हैं। ये फोटो रोका सेरेमनी की है और फैंस को दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। 
 
फैंस का कहना है कि कपल की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं। फोटो में दोनों का लुक शानदार है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आस्था ने कैप्शन लिखा है- 'हमेशा साथ रहने के लिए हमारा पहला कदम।'

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी