मम्मी के साथ बर्थडे गर्ल आराध्या ने की जाइंट व्हील की सवारी

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरत बेटी हाल ही में 6 साल की हुई हैं। आराध्या के जन्मदिन 16 नवंबर को बच्चन परिवार ने इसी खुशी में ग्रांड सेलीब्रेशन किया था। 
 
पार्टी की कई तस्वीरें सामने आई, जिसमें बच्चन परिवार साथ में एंजॉय करता नज़र आ रहा है। बर्थडे गर्ल और मां ऐश्वर्या भी लांग ड्रेसेस में परी से कम नहीं लग रही थीं। हाल ही में इन दोनों के एक और तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर उनके फैंस खुश हो गए हैं।  
 
अभिषेक ने यह पिक्चर अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। इस कैंडिड पिक्चर में आराध्या और ऐश्वर्या एक ज़ाइंट व्हील की सवारी ले रहे हैं। आराध्या थोड़ा-सा डर रही हैं और ऐश्वर्या राइड का पूरा मज़ा ले रही हैं। अभिषेक ने इसके लिए कैप्शन दिया है 'हैप्पीनेस'।  

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी