कोई धोनी को, कोई अमित शाह को तो कोई आयुष्मान खुराना को देखना चाहता है बिग बॉस 13 में

शनिवार, 7 सितम्बर 2019 (13:16 IST)
बिग बॉस सीज़न 13 बस शुरू ही होने वाला है। शो में नजर आने वाले लोगों की लिस्ट को फाइनल किया जा रहा है। कुछ दिनों में नाम भी सामने आएंगे। वैसे सभी चाहते हैं कि इस सेलिब्रिटी, खिलाड़ी या नेता को शो में नजर आना चाहिए। हमने बात की कुछ टीवी एक्टर्स से कि वे किसे इस शो में देखना पसंद करेंगे? बड़े ही चौंकाने वाले नाम सामने आए। आप भी जानिए... 
 
अमल सेहरावत: सलमान खान 
मैं सलमान खान को शो में बतौर हाउस मेंबर देखना चाहूंगा बजाय कि होस्ट के। इसमें बहुत मजा आएगा। 
 
रोहिताश्व गौर: महेंद्र सिंह धोनी 
सिचुएशन को हैंडल करना धोनी बखूबी जानते हैं और हमेशा शांत रहते हैं। मैं उन्हें देखना चाहूंगा। 
 
श्रीधर वत्सर: राज ठाकरे या अमित शाह
राज ठाकरे या अमित शाह को देखना चाहूंगा। वे बिग बॉस की सिचुएशन को कैसे डील करते हैं यह बिग बॉस में देखना मजेदार होगा। 
 
मृनल देशराज : कंगना रनौट 
कंगना बॉलीवुड की क्वीन हैं। मुंहफट, ईमानदार, अपनी चलाने वाली, मजबूत, आजाद और दिल की बात करने वाली हैं। बिग बॉस में उन्हें देखना रोचक होगा। 
 
मल्हार पंड्या: आयुष्मान खुराना 
आयुष्मान बहुत बुद्धिमान हैं और परिस्थितियों का सामना करना जानते हैं। इसलिए मेरी पसंद आयुष्मान हैं। 
 
सुबुही जोशी: राखी सावंत 
मुझे पता है कि राखी इस शो का हिस्सा बन चुकी है, लेकिन मैं उन्हें फिर देखना चाहूंगी। वे कैमरे के सामने भी वैसी ही हैं जैसी वो हैं। वे रियल हैं और साथ में मनोरंजक भी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी