दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

WD Entertainment Desk

बुधवार, 22 अक्टूबर 2025 (12:17 IST)
बॉलीवुड के पॉपलुर कलर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पिछले साल 8 सितंबर को एक बेटी के माता-पिता बने थे। कपलने अपनी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा था। फैंस लंबे समय से दुआ की एक झलक देखने का इंतजार कर रहे थे। अब दिवाली के मौके पर दीपिका ने फैंस को गिफ्ट देते हुए अपनी बेटी का फेस रिवील कर दिया है। 
 
दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में दुआ रेड कलर की ड्रेस पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं दीपिका भी रेड कलर के आउटफिय में दिख रही हैं। रणवीर सिंह क्रीम कलर के कुर्ता-पयजामा में दिख रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

तस्वीरों में दुआ अपनी मां की गोद में दिख रही हैं। दुआ की क्यूट स्माइल से फैंस का दिल जीत लिया है। तस्वीरों के साथ कपल ने कैप्शन में लिखा, 'दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।' 
 
दुआ की तस्वीरों पर फैंस और सेलेब्स जमकर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। अनन्या पांडे ने लिखा, 'ओह गॉड।' हंसिका मोटवानी ने लिखा, 'बहुत प्यारी।' वहीं बिपाशा बसु ने लिखा, 'वाह, दुआ, बिल्कुल छोटी मां जैसी। भगवान दुआ का भला करे।' 
 
बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी साल 2012 में फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' के सेट पर शुरू हुई थी। दोनों ने लंबे समय तक एक दुसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में इटली में शादी रचाई थी। कपल 8 सितंबर 2024 को बेटी दुआ के माता-पिता बने थे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी