Welcome To The Jungle में हुई आफताब शिवदासानी की एंट्री, अक्षय कुमार संग तस्वीर शेयर कर कही यह बात

WD Entertainment Desk
सोमवार, 29 अप्रैल 2024 (18:19 IST)
Aftab Shivdasani in Welcome 3: 'वेलकम' और 'वेलकम 2' की सफलता के बाद अहमद खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में लंबी चौड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है। बीते दिनों मेकर्स ने फिल्म का टाइटल ट्रैक वीडियो शेयर किया था, जिसमें अक्षय कुमार, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, कृष्णा अभिषेक और राजपाल यादव दिखाई दे रहे थे। 
 
इसके अलावा फिल्म में दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, वृहि कोडवारा जैसी एक्ट्रेस भी नजर आने वाली हैं। अब इस फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री हो गई है। 'वेलकम 3' में आफताब शिवदासानी भी नजर आएंगे। आफताब ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aftab Shivdasani (@aftabshivdasani)

आफताब ने अक्षय कुमार के साथ 16 साल पहले और 2024 की तस्वीर का कोलाज शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 16 साल के अंतराल पर ली गई (2008 और 2024)। जैसा कि आप देख सकते हैं, कुछ भी नहीं बदला है। इस 'दीवाना' का इस 'पागल' जंगल में 'स्वागत' करने के लिए 'आवारा' को धन्यवाद।
 
बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप द्वारा प्रस्तुत 'वेलकम टू द जंगल' फिरोज ए. नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित है। दलेर मेहंदी, मीका सिंह, राहुल देव, मुकेश तिवारी, शारिब हाशमी, इनामुलहक, जाकिर हुसैन और यशपाल शर्मा भी इस फिल्म का हिस्सा है। यह फिल्म इस साल के अंत में 20 दिसंबर को क्रिसमस सप्ताह के दौरान रिलीज हो सकती है।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख