क्या अगस्त्य नंदा और सुहाना खान साथ में करने जा रहे बॉलीवुड डेब्यू?

शनिवार, 26 फ़रवरी 2022 (16:44 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और शाहरुख कान की बेटी सुहाना खान के बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा बीते कई दिनों से चल रही है। कुछ दिन पहले दोनों को फिल्मकार जोया अख्तर के ऑफिस के बाहर देखा गया था। इसके बाद से ही दोनों के डेब्यू की चर्चा जोरों पर है। 
 
चर्चा है कि जोया अख्तर 'द आर्चीज' नाम की फिल्म बना रहीं हैं। बीते दिनों जोया ने इस फिल्म की घोषणा भी कर दी है। जोया का यह प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। 
 
खबरों के अनुसार इस फिल्म से अगस्त्य नंदा अपनी फिल्मी पारी शुरुआत करने जा रहे हैं। फिल्म में वह आर्ची के रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म में सुहाना खान भी दिखाई देंगी।
 
बताया जा रहा है कि अगस्त्य नंदा और सुहाना खान के अलावा गैर फिल्मी बैकग्राउंड के बच्चे भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। जोया अख्तर ने इस फिल्म के लिए कई यंग लड़के और लड़कियों का ऑडिशन लिया है। फिल्म में सुहाना, इंडियन और वेस्टर्न दोनों लुक्स में दिखाई देने वाली हैं।

ये भी पढ़िए:
गंगूबाई काठियावाड़ी की फिल्म समीक्षा

संजय लीला भंसाली की बेस्ट 5 मूवी

गंदी बात की एक्ट्रेस का परिवार यूक्रेन में फंसा

रामगोपाल वर्मा की लेस्बियन पर बनी फिल्म- खतरा: डेंजरस

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी