ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या को नानावटी अस्पताल से मिली छुट्टी

सोमवार, 27 जुलाई 2020 (16:22 IST)
ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस यह जान कर राहत महसूस कर सकते हैं कि उनकी प्रिय एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 
 
वे मुंबई स्थित नानावटी अस्पताल में भर्ती थीं जहां पर उनका कोविड-19 की चपेट में आने के बाद इलाज चल रहा था। खास बात यह है कि ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या को भी छुट्टी मिली है। 
 
ऐश्वर्या के पति अभिषेक ने ट्वीट कर जानकारी दी कि ऐश्वर्या और आराध्या की कोरोना टेस्ट निगेटिव पाई गए हैं और वे अस्पताल से डिस्चार्ज हो गजए हैं। मैं और मेरे पिता अभी अस्पताल में ही रहेंगे। 
 
 
जया बच्चन को छोड़ बच्चन परिवार का चार सदस्य कोरोनावायरस की चपेट में आ गए थे। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन अभी भी अस्पताल में हैं, लेकिन जो खबरें मिल रही हैं उनके अनुसार जल्दी ही बिग बी और जूनियर बी को भी अस्पताल से घर जाने की इजाजत मिलने वाली है। 
 
11 जुलाई को खबर आई थी कि अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस के बाद उन्हें नानावटी अस्पताल में भर्ती ‍करवाया गया था। महानायक ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की थी। 


 
कुछ मिनट बाद खबर आई कि अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद बच्चन परिवार के सदस्यों और स्टाफ की जांच की गई। 
 
जब ऐश्वर्या और आराध्या की कोरोना पॉजिटिव पाए गए तो इस परिवार के फैंस का चिंतित होना स्वाभाविक था। ऐश्वर्या और आराध्या को होम क्वारंटाइन किया गया। 


 
इसके बाद उन्हें गले में तकलीफ होने लगी। बुखार भी आ गया। डॉक्टर्स फौरन पहुंचे और उन्होंने सलाह दी कि आराध्या और ऐश्वर्या को भी अस्पताल में भर्ती किया जाना चाहिए। 
 
अमिताभ और अभिषेक की सेहत में भी सुधार है। सोशल मीडिया के जरिये वे फैंस को इस बात की जानकारी भी दे रहे हैं। जल्दी ही वे भी घर लौटेंगे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी