फ्रैक्चर हाथ के साथ Cannes 2024 के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय ने किया वॉक, 3डी गाउन में लूटी महफिल

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 17 मई 2024 (11:50 IST)
Photo Credit : Twitter
Aishwarya Rai Cannes Red Carpet Look: कान फिल्म फेस्टिवल 2024 के रेड कार्पेट पर दुनियाभर के सेलेब्स का जलवा देखने को मिल रहा है। हर बार की तरह इस बार भी ऐश्वर्या ने कान के रेड कार्पेट पर शिरकत की। हाथ में फैक्चर होने के बावजूद ऐश्वर्या ने खूबसूरत वॉक से सभी का दिल जीत लिया।
 
फ्रेंच रिवेरा में पहुंचते ही ब्लैक-व्हइट एंड गोल्डन फ्यूचरिस्टिक 3डी गाउन में ऐश्वर्या ने सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने गाउन को खूबसूरती से कैरी किया हुआ था, वहीं ऐश्वर्या के फैक्चर हाथ पर प्लास्टर लगा हुआ था। ऐश्वर्या ने हाथ पर लगे प्लास्टर को ड्रेस से मैचिंग कपड़े से कवर किया था। 
 
ऐश्वर्या ने फाल्गुनी और शेन पीकॉक के कस्टम-मेड गाउन में वॉक किया। उनके आउटफिट में एक लंबी ट्रेल के सशथ पफी स्लीव्स थी, जिसमें 3डी गोल्डन फूल थे। ऐश्वर्या ने अपने लुक को बड़े गोल्डन हूप इयररिंग्स और कॉकटेल रिंग के साथ स्टाइल किया। 
 
ऐश्वर्या ने अपने लुक को विंग्ड आईलाइइनर, मस्कारा, हाइलाइटर और बालों को हाफ पार्टीशन करके अपना लुक कम्प्लीट किया। ऐश्वर्या के इस लुक को मोनोक्रोमैटिक लुक कहा जाता है।
 
वहीं कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या उन्हें संभालती नजर आईं। आराध्या ने अपनी मां का हाथ पकड़ रखा था और पूरे रास्ते उनके साथ रहीं। उन्होंने ऐश्वर्या का हाथ तभी छोड़ा जब वह रेड कार्पेट पर चलीं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी