महाशिवरात्रि पर अजय देवगन की शैतान की शानदार शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

WD Entertainment Desk

शनिवार, 9 मार्च 2024 (16:30 IST)
Shaitaan Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' महाशिवरात्रि के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस सस्पेंस थ्रिलर हॉरर फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में आर माधवन पहली बार निगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं। 
 
वहीं अब 'शैतान' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म को महाशिवरात्रि की छुट्टी का जबरदस्त फायदा मिला है। फिल्म ने ओपनिंगड डे पर 15.21 करोड़ रुपए का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। जबकि वर्ल्‍डवाइड इसने 21.90 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। 
 
फिल्म की रिलीज से पहले ही, शैतान ने दर्शकों के बीच बड़े पैमाने पर प्रत्याशा पैदा कर दी थी, इसका फायदा भी देखने को मिला है। एडवांस बुकिंग खुलते ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल शुरू हो गई और इसमें लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। सिनेमाघरों में बढ़ती हलचल और दर्शकों की संख्या के साथ, सप्ताहांत फिल्म के लिए असाधारण रूप से आशाजनक लग रहा है।
 
जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, शैतान का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा किया गया है और विकास बहल द्वारा निर्देशित है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी