भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह करेंगी टिप्स और सारेगामा म्यूजिक के लिए अलबम

शनिवार, 8 जनवरी 2022 (13:04 IST)
बॉलीवुड रैपर बादशाह के चार्ट बस्टर गाना 'पानी पानी' के भोजपुरी संस्करण में धूम मचाने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अब मशहूर म्यूजिक कंपनी टिप्स और सारेगामा म्यूजिक के लिए अलबम करने वाली हैं।

 
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से टिप्स के मालिक गिरीश कुमार और सारेगामा म्यूजिक के सीएमडी विक्रम मेहरा के साथ तस्वीरें शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। 
 
अक्षरा की इस मुलाकात को लेकर कहा जा रहा है कि वह जल्द ही इस बैनर में काम करती नज़र आएंगी। अक्षरा ने इस मुलाकात को लेकर खुशी जाहिर की है, जो इस बात का संकेत भी है कि अक्षरा सिंह की यह मुलाकात बेहद खास रही है।
 
बता दें कि अक्षरा सिंह की पूरे देश में जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। वह बीते दिनों 'बिग बॉस ओटीटी' में भी नजर आई थीं। अक्षरा सिंह के गाने इंटरनेट पर जमकर वायरल होते हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी