बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की टॉप 10 फिल्में

अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 ने हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है। बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की टॉप 10 फिल्मों की बात की जाए तो जॉली एलएलबी 2 का चौथा नंबर आता है। 2012 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की राउडी राठौर अभी भी नंबर एक पर है। पांच वर्ष हो गए हैं, लेकिन अक्षय की कोई भी फिल्म इससे आगे नहीं निकल पाई है। पेश है अक्षय की बॉक्स ऑफिस पर टॉप 10 फिल्में : 
 
1) राउडी राठौर (2012) 131 करोड़ रु. 
2 ) एअरलिफ्ट (2016) 129 करोड़ रु.
3) रुस्तम (2016) 127.42 करोड़ रु.
4) जॉली एलएलबी 2 (2017) 114.47 करोड़ रु.
5) हाउसफुल 2 (2012) 114 करोड़ रु. 
6) हॉलिडे (2014)  112.65 करोड़ रु. 
7) हाउसफुल 3 (2016) 107.70 करोड़ रु. 
8) बेबी (2015)  95.50 करोड़ रु. 
9) सिंह इज़ ब्लिंग (2015) 90.25 करोड़ रु. 
10) गब्बर इज़ बैक (2015)  86 करोड़ रु.

वेबदुनिया पर पढ़ें