Hit है हाउसफुल 3... IPL और अक्षय का फॉर्मूला

अक्षय कुमार का मानना है कि 'हाउसफुल 3' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होगी। संयोग और इतिहास पर उनका यकीन है। आईपीएल खत्म होते ही अक्षय कुमार की फिल्म रिलीज होती है और सफल हो जाती है। इसी आधार पर हाउसफुल 3 का सफल होना तय माना जा रहा है। 
दो बार हो चुका है ऐसा अक्षय के साथ... अगले पेज पर
 
 

2012 में आईपीएल खत्म होते ही जो पहला शुक्रवार आया उस पर अक्षय कुमार की 'राउडी राठौर' रिलीज हुई। यह अक्षय के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। सोनाक्षी सिन्हा के साथ अक्षय की जोड़ी खूब पसंद की गई। इस मसाला फिल्म को आज भी लोग टीवी पर देखना पसंद करते हैं। 
दूसरी बार फिर संयोग... अगले पेज पर

2014 में फिर यही बात दोहराई गई। आईपीएल खत्म। पहला शुक्रवार। अक्षय की फिल्म रिलीज और हिट। 'हॉलिडे' रिलीज हुई थी। यह फिल्म बहुत सफल तो नहीं रही, लेकिन मुनाफे का सौदा बनी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें