सौ करोड़ क्लब में जॉली एलएलबी 2 शामिल

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' 12वें दिन में सौ करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने 12वें दिन 2.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 12 दिनों में कुल कलेक्शन 100.37 करोड़ रुपये हो गया है। 
 
अक्षय कुमार की यह ऐसी सातवीं फिल्म है जो सौ करोड़ क्लब में शामिल हुई है। अक्षय ने शाहरुख खान की बराबरी कर ली है। शाहरुख की भी सात फिल्में सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। 
 
सौ करोड़ क्लब में सबसे ज्यादा फिल्में सलमान खान की हैं। उनकी दस फिल्में इस क्लब की शोभा बढ़ा रही है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें